जनपद शामली के कस्बा कांधला में यह नजारा सबको चौकाने वाला था, यह लड़की
करंट के चपेट में आ गई। इस लड़की को अच्छे डाक्टर के इलाज के बजाय इसको
अंधविश्वास के चलते गहरा गड्ढ़ा खोदकर आधा दबा दिया। अंधविश्वासी लोगों
का मानना था कि इससे इस झुलसी हुई लड़की को आराम मिल जाएगा। मगर उसकी हालत
ओर खराब हो गई। फिर कुछ स्थानीय समझदार लोगों ने इस लड़की को गड्ढ़े से
बाहर निकलवाकर अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया। दुनिया चांद और मंगल पर
प्लॉट लेने की सोच रही है, मगर आज भी हमारे यहां के लोग अंधविश्वास में जी
रहे है..!
- साभारः प्रताप राठौर, सीनियर फोटो जर्नलिस्ट (शामली, उप्र)
No comments:
Post a Comment