मुंबईः ऐसा नहीं है कि पैसेवालों की औलादों को सब कुछ यूं ही मिल जाता है। कुछ पाने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती है। हाल ही में देश और शायद दुनिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने कुछ ऐसे खुलासे किए जिन्हें सुनकर आपको लगेगा कि पैसेवाले लोगों के सामने भी बच्चों की समस्याएं हम और आप की तरह ही आती हैं। ‘इंडिया टुडे कॉन्कलेव’ में नीता अंबानी ने मंच से यह बताया कि अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी को लेकर वे कितनी चिंतित थीं और उन्हें इससे उबरने के लिए कितनी पीड़ा का सामना करना पड़ा।
आईपीएल ट्राफी के साथ अनंत |
सब जानते हैं कि अनंत अंबानी को मोटापे की बीमारी थी और उनका वजन 180 किलो के पास पहुंच चुका था। आईपीएल के दौरान जब मुंबई इलेवन ने पहली बार चैंपियनशिप जीती तो टीम को ओर से ट्राफी लेने के लिए मंच पर अनंत अंबानी को भेजने का फैसला किया गया। अनंत गए और कप ग्रहण किया। इसी वाकये ने अनंत की जिंदगी बदल दी।
बड़े भाई आकाश के साथ अनंत |
अनंत पहले और अब |
तय हुआ कि अनंत जाम नगर जाएंगे। जामनगर में ही रिलायंस की रिफाईनरी है। इसी प्रोजेक्ट के बाद रिलायंस ने देश की नामी कंपनियों में अपना नाम शामिल किया था। नीता बताती हैं कि अनंत वहां गया और पूरे 500 दिन वहां रहा। उनके साथ चिकित्सक व ट्रेनर भी भेजा गया था। अनंत ने एक भी दिन खाने-पीने में लापरवाही नहीं की और आप यकीन नहीं करेंगे कि पूरे 500 के 500 दिन अनंत रोजाना 23 किमी तक पैदल चला। नीता ने बताया कि जब अनंत वहां से घर लौटा तो वह एक छरहरा नौजवान बन चुका था। उसने 113 किलो वजन कम किया था। अनंत अब अपने बड़े भाई आकाश से भी ज्यादा स्मार्ट नजर आ रहा था। ये बातें बताते-बताते नीता अंबानी की आंखें नम हो जाती हैं।
देखिए किस तरह मजाक बना था अनंत का |
खैर अब अनंत बदल चुका है और जियो के प्रोजेक्ट को उसी की देखरेख में चलाया जा रहा है। हम कह सकते हैं कि अनंत एक मिसाल बनकर सामने आया है। आप अनंत से जुड़ी ये तस्वीरें भी देखें। जिनमें आप उसका बदलाव साफ महसूस कर सकते हैं। इनमें एक तस्वीर वह भी जिसके लिए अनंत को सबसे ज्यादा मजाक का सामना करना पड़ा।
No comments:
Post a Comment