Showing posts with label 70 yrs old Kabir Bedi 4th time married. Show all posts
Showing posts with label 70 yrs old Kabir Bedi 4th time married. Show all posts

Sunday, 17 January 2016

70 साल के कबीर बेदी ने प्रेमिका परवीन दुसांझ से शादी की

बेटी पूजा ने चुडैल व सौतेली मां की तुलना की 
मुंबई: अभिनेता कबीर बेदी ने ब्रिटेन में जन्मी परवीन दुसांझ से यहां अपने 70वें जन्मदिन पर शादी की। अभिनेता की यह चौथी शादी है। दोनों एक दशक से ज्यादा समय से साथ थे। दोनों ने जन्मदिन के जश्न के दौरान अपनी शादी की घोषणा कर मेहमानों को चौंका दिया।
परवीन की उम्र 40-45 के बीच है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मेरे पति को जन्मदिन मुबारक। हमने शादी कर ली। आखिरी बाद शाहरूख-काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले’ में नजर आए बेदी ने बाद में पोस्ट को दोबारा ट्वीट किया। कार्यक्रम में मौजूद अभिनेता आफताब शिवदासानी ने दंपति को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, कबीर बेदी को जन्मदिन मुबारक। हम आपके लिए लंबे जीवन, खूब सारी खुशियां और प्यार की कामना करते हैं। हालांकि कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी इस शादी से खुश नहीं लग रहीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''हर परिकथा में एक दुष्ट चुड़ैल या बुरी सौतेली मां होती है। मेरी अभी अभी आयी है। कबीर बेदी इससे पहले तीन बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी मॉडल-ओडि़शी नृत्यांगना से हुई थी जिनसे उनके दो बच्चे - पूजा और सिद्धार्थ- हैं। उन्होंने इसके बाद ब्रिटेन में जन्मी फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रीज और फिर टीवी एवं रेडियो प्रस्तोता निक्की बेदी से शादी की।