Showing posts with label Aishwarya never quits films. Show all posts
Showing posts with label Aishwarya never quits films. Show all posts

Monday, 3 August 2015

कभी नहीं लगा कि फिल्मों से दूर थी : ऐश्वर्या

नई दिल्ली: संजय गुप्ता की 'जज्बा’ के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन बड़े परदे पर वापसी करने वाली हैं, लेकिन बॉलीवुड की इस अदाकारा का कहना है कि उन्हें समझ में नहीं आता कि इस पर क्यों चर्चा होती है क्योंकि उन्हें कभी नहीं लगा कि वह फिल्मों से दूर थीं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश’ में वर्ष 2010 में 41 वर्षीय अदाकारा आखिरी बार नजर आयीं थीं।
ऐश्वर्या ने कहा कि एक बार फिर कैमरे के सामने लौट कर वह खुश हैं और 'जज्बा’ के रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसमें शबाना आजमी, इरफान, चंदन राय सान्याल और जैकी श्राफ भी हैं। अदाकारा ने कहा, अब तक बेहद खास अनुभव रहा। संजय भी बहुत अच्छे हैं। सभी कलाकार - इरफान, शबाना जी, चंदन, जग्गू दादा - सब कोई बेहद अनूठे हैं। उनके साथ काम कर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई अंतराल आया। सच में मैं आनंद ले रही हूं। फिल्म नौ अक्तूबर को रिलीज हो सकती है और यह दक्षिण कोरियाई फिल्म 'सेवन डेज’ का रीमेक है। अदाकारा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो 'द एम्प्रेस स्टोरी’ और अभी संपन्न हुए अमेजन इंडिया कूटुर वीक के लिए राजधानी में थीं।