Showing posts with label Ajinkya Rahane Captain of Indian Cricket team. Show all posts
Showing posts with label Ajinkya Rahane Captain of Indian Cricket team. Show all posts

Monday, 29 June 2015

जिंबाब्वे दौराः अजिंक्य रहाणे को कप्तानी, धोनी व कोहली को रेस्ट

मुंबईः  जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया। इस टूर के लिए बीसीसीआई ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और आर. अश्विन को आराम दिया है। अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे। भारत को जिम्बाब्वे दौरे पर तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेलने हैं। चयन समिति ने इंडिया-ए टीम का चयन भी किया। इंडिया-ए को 19 जुलाई से चेन्नई और वायनाड में ऑस्ट्रेलिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए के साथ त्रिकोणीय वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है। चयन समिति की मीटिंग में मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल और बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। दौरे के लिए महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, शिखर धवन, उमेश यादव, आर. अश्विन रवींद्र जडेजा को जिम्बाब्वे टूर से आराम दिया गया है।
बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया की बॉलिंग ज्यादा अच्छी नहीं थी। तीन वनडे में उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, धवल कुलकर्णी और मोहित शर्मा ने कुल 43.4 ओवर फेंककर सिर्फ 8 विकेट झटके थे। जबकि 289 रन लुटा दिए थे। जिम्बाब्वे टूर के लिए उमेश यादव को तो आराम दिया गया है। लेकिन धवल, मोहित और भुवनेश्वर कुमार टीम में शामिल हैं। इन पर परफॉर्मेंस सुधारने का दबाव रहेगा। पहले खबर थी कि धोनी, विराट और आर. अश्विन को ही आराम दिया जाएगा। ऐसे में सुरेश रैना और रोहित शर्मा में से किसी एक को कप्तान बनाए जाने की बात चल रही थी। लेकिन जब रैना और रोहित को भी आराम दिया गया तो अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी गई। दरअसल, रहाणे आईपीएल में भारत की ओर से सबसे बेहतर बल्लेबाज थे। इसका उन्हें जिम्बाब्वे टूर पर फायदा मिला। अजिंक्य रहाणे का बतौर ओपनर अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने टॉप ऑर्डर पर खेलते हुए 2 सेन्चुरी और 6 हाफ सेन्चुरी लगाई हैं लेकिन वर्ल्ड कप 2015 में उन्हें चौथे और पांचवें नंबर पर ही भेजा गया। वे एक ही हॉफ सेन्चुरी लगा पाए। अगर जिम्बाब्वे टूर पर वे ओपनिंग करते हैं तो अंबाती रायडू, मनोत तिवारी, केधार जाधव और मनीष पांडे पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी होगी।
हैमिल्टन मसाकाद्जा की अगुआई वाली जिम्बाब्वे की टीम ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने हाल में पाकिस्तान को तीन वनडे और दो टी-20 की सीरीज के दौरान कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन दोनों ही सीरीज में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, मनोज तिवारी, केदार जाधव, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, हरभजन सिंह, अक्षर पटेल, धवल कुलकर्णी, कर्ण शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा।
इंडिया-ए टीम : लोकेश राहुल, अभिनव मुकुंद, चेतेश्वर पुजारा (कप्तान), करूण नायर, श्रेयष अय्यर, नमन ओझा, अमित मिश्रा, विजय शंकर, प्रज्ञान ओझा, शार्दुल ठाकुर, वरूण एरॉन, मिथुन मन्हास, उमेश, गोपाल, बाबा अपराजित।
जिम्बाब्वे दौराः
वनडे सीरीज
10 जुलाई : पहला वनडे
12 जुलाई : दूसरा वनडे
14 जुलाई : तीसरा वनडे
टी-20 स
17 जुलाई : पहला टी-20
19 जुलाई : दूसरा टी-20