Showing posts with label Alia Bhatt Sridevi Pulli. Show all posts
Showing posts with label Alia Bhatt Sridevi Pulli. Show all posts

Monday, 22 June 2015

Film Dairy:आलिया भट्ट हुई घायल, 15 दिन आराम करेंगी

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के दाहिने कंधे में चोट आई है । वर्तमान में तमिलनाडु के कुन्नूर में 'कपूर एंड सन्स’ की शूटिंग कर रही 22 वर्षीय स्टार ने बताया कि वह एक पखवाड़े में ठीक हो जाएंगी । उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया-शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद, कंधे की चोट गंभीर नहीं है, कोई तनाव नहीं है। मैं दो हफ्तों में स्वस्थ हो जाऊंगी। बांए हाथ से काम करने का समय है। आलिया की मां सोनी राजदान भी अपनी बेटी के उन प्रशंसकों को धन्यवाद देने के लिए माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर आई, जिन्होंने आलिया के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए भगवान से कामना की थी। आलिया, जो कि आखिर में 'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में वरुण धवन के साथ दिखी थीं, अब अगली फिल्म 'शानदार’ में अभिनय करते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म विकास बहल की है और इसमें अभिनेता शाहिद कपूर भी होंगे ।

एक बार फिर 'रानी' बनीं श्रीदेवी




चेन्नई: बॉलीवुड की 'रूप की रानी’ श्रीदेवी ने दो दशक से अधिक समय बाद तमिल सिनेमा में वापसी की है और अभिनेता विजय के साथ 'पुली’ फिल्म में रानी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की पहली झलक आज जारी की गई। 'इंग्लिश विंग्लिश’ में अपने अभिनय का एक अलग ही अंदाज दिखाने वाली श्रीदेवी ने इस फिल्म में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजायन किए गए राजसी परिधान पहने हैं और शानदार आभूषण तथा मुकुट पहने हैं। इससे पहले दो दशक पहले श्रीदेवी ने रूप की ‘रानी की रानी चोरों का राजा में इस तरह के भव्य ड्रैस पहने थे। फिल्म की एक मिनट से भी छोटी इस झलक में 'मक्खी’ फिल्म में दिखाई दिए सुदीप और अभिनेत्री श्रुति हासन भी दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन चिंबू देवेन ने किया है और इसकी कहानी हॉलीवुड फिल्म 'द ग्लैडिएटर’ से प्रेरित है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। तमिल के सुपरस्टार विजय के 41वें जन्मदिन पर इसकी पहली झलक जारी की गई।