Showing posts with label Amitabh Bachchan talks about Sholay. Show all posts
Showing posts with label Amitabh Bachchan talks about Sholay. Show all posts

Friday, 14 August 2015

'शोले’ का रीमेक बनाना शायद गलती थी : अमिताभ बच्चन

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि 'शोले’ की रीमेक 'राम गोपाल वर्मा की आग’ को बनाना शायद गलती थी। अमिताभ ने 'आग' में 'शोले’ के गब्बर वाला किरदार निभाया था। स्वतंत्रता दिवस पर 1975 में रिलीज हुई 'शोले’ का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमामालिनी, जया भादुड़ी बच्चन, संजीव कुमार, अमजद खान, असरानी, ए. के. हंगल और सत्येन कप्पू की मुख्य भूमिकाएं थीं। 'शोले’ उस दौर में जबरदस्त हिट फिल्म रही थी और कल इस फिल्म की रिलीज के 40 साल पूरे हो रहे हैं।

फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने 'आग’ के तौर पर 'शोले’ का रीमेक बनाया था और इसमें अमिताभ के अलावा दक्षिण के कलाकार मोहनलाल, अजय देवगन, प्रशांत राज सचदेव और सुष्मिता सेन ने काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी और इसकी काफी आलोचना हुई थी। जब अमिताभ से पूछा गया कि 'आग’ जैसा प्रयोग करने के लिए वह कैसे तैयार हुए तो उन्होंने कहा, यह आपको उनसे (वर्मा) से पूछना चाहिए। जब भी कोई फिल्म बनती है मैं उसका हिस्सा होता हूं, और उसके साथ जो भी होता (असफल) है मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि किसी फिल्म के असफल होने के लिए निर्देशक और अभिनेता जिम्मेदार होने चाहिए। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि यह गलती थी। मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया था। हो सकता है यह सही निर्णय न हो, हम इसे स्वीकार करते हैं। हालांकि बच्चन रीमेक की परंपरा को लेकर कोई निश्चित विचार नहीं रखते हैं।