Showing posts with label Anurag Thakur leads BJYM march at congress head quarter in New Delhi. Show all posts
Showing posts with label Anurag Thakur leads BJYM march at congress head quarter in New Delhi. Show all posts

Saturday, 27 February 2016

अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भाजयुमो का कांग्रेस मुख्यालय पर हंगामा

नई दिल्लीः भाजयुमो के नेशनल प्रेसीडेंस और हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अनुराग ने कहा कि वे ये जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी और कांग्रेस देशद्रोहियों के साथ है या देशभक्तों के साथ? ठाकुर का कहना था कि वे राहुल ने जेएनयू में पहुंचकर देशविरोधी हरकतें करने वालों को नैतिक रूप से सपोर्ट किया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में सबको रिहा कर दिया गया। बता दें, अनुराग ठाकुर ने दो दिन पहले संसद में भी राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला था।