Showing posts with label Asin marrying micromax co founder Rahul Sharma. Show all posts
Showing posts with label Asin marrying micromax co founder Rahul Sharma. Show all posts

Tuesday, 11 August 2015

माइक्रोमैक्स के मालिक से शादी कर रही हैं असिन, ऋषि कपूर ने की पुष्टि

मुंबईः कहीं ये नई फिल्म ‘आल इज वेल’ के लिए पब्लिसिटी गिमिक तो नहीं? अभिनेत्री असिन थोट्टूमकल जल्द ही अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने वाली हैं। खबर है कि असीन दिल्ली के एक बिजनेसमैन और माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ पिछले काफी समय से रिलेशन में हैं। अब वह अपने रिश्ते को एक नया नाम देने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो अभिषेक बच्चन के साथ ‘ऑल इज वेल’ असिन की आखिरी फिल्म होगी।

भले ही वो मीडिया से अपनी पर्सनल लाइफ शेयर न कर रही हों, लेकिन इस बात से उनकी फिल्म ‘ऑल इज वेल’ के सह-कलाकार भी वाकिफ हैं। असिन 14 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं और अब वह शादी के बाद की जिंदगी को खुलकर एंजॉय करना चाहती हैं। उनका भविष्य में एक्टिंग करने का कोई इरादा नहीं है। असिन ने अब तक सिर्फ सुपरस्टार्स के साथ फिल्में की हैं। वह बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उनकी सब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। ऐसे में यह खबर असिन के प्रशंसकों को बेशक निराश कर देगी। असिन ने कभी ‘गजनी’ फिल्म से सबको बेहद प्रभावित किया था।
इस बात की पुष्टि इस बात से भी हुई कि उनकी फिल्म के सह अभिनेता ऋषि कपूर ने भी असिन की यहां एक कार्यक्रम में खूब खिंचाई की। हालांकि असिन ने इस विषय को लेकर कुछ नहीं कहा, ऋषि ने उनकी शादी को लेकर पुख्ता संकेत दे दिये। ऋषि ने मोबाइल फोन कंपनी की तरफ संकेत करते हुए कहा, 'आप कुछ कहती क्यों नहीं? क्या मैं आपको कोई टैबलेट दिलाउं?'
उन्होंने आगे कहा, 'कृपया कुछ कहिये, आप 'शर्मा' क्यों रही हैं? हमने उसने (असिन) कुछ नहीं सुना है. वह हर समय 'शर्माती' रहती हैं.' असिन ऋषि की बात सुनकर मुस्कुरा दी। उमेश शुक्ला की इस फिल्म में असिन के साथ अभिषेक बच्चन और सुप्रिया पाठक भी काम कर रहे हैं। फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होगी।