Showing posts with label Belinda beats Serena Williams. Show all posts
Showing posts with label Belinda beats Serena Williams. Show all posts

Sunday, 16 August 2015

18 साल की बेलिंडा ने चखाया सेरेना को हार का स्वाद



टोरंटो : स्विस किशोरी बेलिंडा बेनसिच ने डब्ल्यूटीए रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट में एक बेहद कड़े मुकाबले में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को बाहर का रास्ता दिखाकर फाइनल में प्रवेश किया। यह टूर्नामेंट में खेल रही सबसे उम्रदराज और सबसे युवा खिलाड़ी के बीच मुकाबला था जिसमें 18 वर्षीय बेनसिच विजयी रही। उन्होंने 21 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता 33 वर्षीय सेरेना को दो घंटे 28 मिनट तक चले मैच में 3-6, 7-5, 6-4 से हराया। यह सेरेना की 2015 में केवल दूसरी हार है। सेरेना ने 1999 में जब अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था तब बेनसिच केवल दो साल की थी। इस जीत से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।
बेनसिच ने बाद में कहा, ‘यह अद्भुत अहसास है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।’ बेनसिच फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप से भिड़ेगी। रोमानिया की खिलाड़ी ने एक अन्य सेमीफाइनल में इटली की सारा ईरानी को 6-4, 6-4 से हराया।