Showing posts with label Ex MP from Saharanpur Jagdish Rana joins BJP. Show all posts
Showing posts with label Ex MP from Saharanpur Jagdish Rana joins BJP. Show all posts

Monday, 23 May 2016

सहारनपुर के पूर्व सांसद जगदीश राणा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पूर्व सांसद जगदीश राणा भाजपा में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा की मौजूदगी में राणा ने विधिवत रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। राणा को इस साल की शुरूआत में बसपा से निकाल दिया गया था। पूर्व लोकसभा सदस्य समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं और मुलायम के नेतृत्व वाली यूपी सरकार में  मंत्री थे। उन्होंने 2009 में सहारनपुर सीट से काजी रसीद मसूद को हराया था और सांसद बने थे। राज्य में अगले साल की शुरूआत में चुनाव होंगे और राणा के पार्टी में आने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकासात्मक राजनीति में विश्वास करता हूं और भाजपा के लिए काम करना चाहता हूं। इस मौके पर यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं और सत्ता में आने पर भाजपा राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर करेगी। राणा के भाजपा में आने से सहारनपुर के कई भाजपा नेता परेशान हैं। खासतौर से वे लोग जो विधानसभा टिकट की लाइन में हैं। माना जा रहा है कि राणा को भी टिकट दिया जाएगा।