Showing posts with label Farhan Akhtar and Adhuna divorced. Show all posts
Showing posts with label Farhan Akhtar and Adhuna divorced. Show all posts

Thursday, 21 January 2016

42 साल के Farhan Akhtar ने 48 की पत्नी अधुना तलाक लिया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना ने 15 साल पुराने वैवाहिक जीवन को समाप्त करने का निर्णय किया है। उनके दो बच्चे शाक्य और अकीरा हैं। दोनों ने साझा बयान जारी कर अलगाव की घोषणा की है।

दोनों ने कहा-हम अधुना और फरहान ने परस्पर और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग-अलग होने का निर्णय किया है। हमारे बच्चे हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेंगे और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है कि उन्हें अनुचित अटकलों से दूर रखा जाए। दोनों ने अपनी निजता के लिए गुजारिश भी की है। उन्होंने कहा- हम बहुत ईमानदारी से अनुरोध कर रहे हैं कि हमें सभ्य तरीके से आगे बढऩे के लिये निजता प्रदान की जाए। फरहान (42) और अधुना भबानी (48) ने वर्ष 2000 में शादी की थी। उनकी शादी फरहान की फिल्म 'दिल चाहता है’ के रिलीज होने से एक साल पहले हुई थी। फरहान के पिता जावेद अख्तर ने भी अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी से तलाक लेकर शबाना आजमी से शादी की थी। हनी ही फरहान की मां हैं। फरहान की एक बहन जोया भी है जिन्होंने ‘दिल ध़ड़कने दो’ व ‘जिंदगी ना मिलेगा दोबारा’ जैसी फिल्में बनाई हैं।