Showing posts with label Freedom Mobile a big fraud. Show all posts
Showing posts with label Freedom Mobile a big fraud. Show all posts

Friday, 26 February 2016

कांग्रेस ने बोला केंद्र पर हमलाः भाजपा मार्गदर्शक मंडल की मौजूदगी में लांच हुआ 251 रूपए का स्मार्ट फोन, अब जवाब दे सरकार

नई दिल्ली: एक निजी कंपनी द्वारा 251 रूपये में स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की योजना को मेक इन इंडिया की बजाय मेक इन फ्राड करार देते हुए कांगे्रस के प्रमोद तिवारी ने इस योजना को लांच करने के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति पर कडा ऐतराज जताया और सरकार से इस बारे में जवाब देने को कहा।

तिवारी ने आज राज्यसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा, मैं सीधा आरोप लगा रहा हूं। यह सरकार एक बडा घोटाला करने जा रही है। यह सदी का सबसे बडा घोटाला होने जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उत्पाद भाजपा मार्गदर्शक मंडल (मुरली मनोहर जोशी) की उपस्थिति में लांच किया गया। उन्होंने यह भी कहा, वे मेक इन इंडिया की बात करते हैं और वे क्या कर रहे हैं फ्राड इन इंडिया। उन्होंने कहा कि इस कंपनी द्वारा 251 रूपये पर उपभोक्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की गयी है और इस योजना में अभी तक करोडों रूपये जमा हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के एक निदेशक ने कहा है कि एक फोन की न्यूनतम लागत 1400 रूपये आएगी। अगर ऐसी बात है तो कंपनी ने मात्र 251 रूपये में फोन उपलब्ध कराने की घोषणा कैसे कर दी। तिवारी ने सरकार से मांग की कि इस योजना के लिए एकत्र हुए धन को अलग कर सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अन्य स्मार्ट फोन 20 हजार रूपये में आ रहे हैं तो यह मोबाइल इतने कम धन में कैसे दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, या तो ये कपंनी गलत हैं या वे कंपनियां। सरकार को इस बारे में जवाब देना चाहिए। नोएडा की एक नयी कंपनी रिंगिग बैल्स ने यह मोबाइल फोन योजना शुरू की और उसने कहा है कि उसने सरकार की मदद से इसको विकसित किया है।