Showing posts with label Genelia Ritesh Deshmukh Returns after 3 years. Show all posts
Showing posts with label Genelia Ritesh Deshmukh Returns after 3 years. Show all posts

Wednesday, 12 August 2015

तीन साल बाद शुरू की जेनेलिया ने शूटिंग, रितेश ने दी शुभकामनाएं

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बेटे को जन्म देने व उसकी देखभाल के लिए अभिनय से तीन साल तक विराम लेेने के बाद जेनेलिया एक बार फिर रूपहले पर्दे पर आने की तैयारी में हैं। 28 वर्षीय अभिनेत्री अंतिम बार 2012 में आयी फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया’ में अपने पति रितेश देशमुख के साथ नजर आयी थी।
जेनेलिया ने ट्विटर पर अपनी शूटिंग के पहले दिन का उत्साह जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, शूटिंग करने जा रही हूं। उत्साहित हूं। तीन साल के विराम के बाद एक बार फिर उसी दुनिया में लौटना अच्छा लग रहा है। रितेश ने अपनी पत्नी को अभिनय की दुनिया में वापसी पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट किया, यह बहुत अच्छा दिन होने वाला है। तुम इसी के लिए जन्मी हो।