Showing posts with label Hema Malini returns parliament after accident. Show all posts
Showing posts with label Hema Malini returns parliament after accident. Show all posts

Monday, 3 August 2015

सड़क हादसे के बाद सदन में पहली बार दिखीं हेमा मालिनी

नई दिल्ली: पिछले महीने राजस्थान में एक सड़क हादसे में घायल हुर्इं अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी उस घटना के बाद आज संसद के मानसून सत्र में पहली बार लोकसभा में नजर आयीं। गहरे नीले रंग की रेशमी साड़ी पहने हेमा मालिनी ने करीब पौने 12 बजे सदन में प्रवेश किया और सबसे पहले वह साथी सांसद किरण खेर से मिलीं जिन्होंने उनसे गले मिलकर उनका हालचाल पूछा।
इसके बाद भाजपा के साक्षी महाराज, रतन लाल कटारिया और राकांपा की सुप्रिया सुले ने उनका हालचाल पूछा। कई सदस्य उनका हालचाल जानने के लिए उनकी सीट के पास जाकर बैठते देखे गए। दूर बैठे कुछ सदस्य इशारों में उनसे कुशलक्षेम पूछते देखे गए जिसका हेमा मालिनी ने इशारों में ही जवाब दिया। गौरतलब है कि हेमा मालिनी भरतपुर के रास्ते मथुरा से जयपुर जाते समय एक सड़क हादसे में घायल हो गयी थीं। इस हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत भी हो गयी थी। बता दें, हेमा ने इस हादसे में अपनी सहायता करने वाले जयपुर के डाक्टर को भी घर पर बुलाकर सम्मानित किया था जिसने उनकी सहायता की थी। हेमा ने उस चिकित्सक को धर्मेंद्र व बेटी ईशा से भी मिलवाया था।