Showing posts with label Jiah Khan Sooraj Pancholi CBI Murder Case. Show all posts
Showing posts with label Jiah Khan Sooraj Pancholi CBI Murder Case. Show all posts

Thursday, 25 June 2015

जिया खान केसः सीबीआई ने सूरज पंचोली से पूछताछ की

मुंबई: सीबीआई ने वर्ष 2013 में अभिनेत्री जिया खान की रहस्यमयी मौत के संबंध में फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली से पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि सूरज को पूछताछ के लिए फिर बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूरज के पिता आदित्य पंचोली से 13 मई को पूछताछ की गई थी जब एजेंसी ने उनके आवास पर छापेमारी की थी।
सूत्रों ने कहा कि एजेंसी जिया की मौत में आपराधिक साजिश के कोण की भी जांच कर रही है।जिया की मां का आरोप है कि सूरज के जिया के साथ रिश्ते थे और उनकी बेटी की मौत की जांच होनी चाहिए। उनका आरोप है कि यह खुदकुशी का मामला नहीं है। बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यह मामला पिछले साल सीबीआई के पास आया था। बता दें, सूरज जल्द ही सुनील शेट्टी की बेटी आथिया के साथ अपना करियर शुरू कर रहे हैं। दोनों की फिल्म हीरो सितंबर में रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को बनाने में सलमान खान की बड़ी भूमिका है। सूरज को जिया की मौत के बाद लाकअप में भी बंद रहना पड़ा था।