Showing posts with label Jwala Gutta rebels for coach. Show all posts
Showing posts with label Jwala Gutta rebels for coach. Show all posts

Thursday, 6 August 2015

ज्वाला गुट्टा ने कहा- डबल्स कोच को फैसले लेने का अधिकार हो

हैदराबाद: देश की शीर्ष महिला युगल बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने आज मशहूर युगल कोच किम तान हर की नियुक्ति का स्वागत किया लेकिन कहा कि इस मलेशियाई को फैसले लेने के पूरे अधिकार होने चाहिये और उनके काम में किसी का दखल नहीं होना चाहिये ।
ज्वाला ने, युगल कोच की नियुक्ति भारतीय बैडमिंटन के लिये अच्छी है लेकिन मैं चाहती हूं कि उसे फैसले लेने के सारे अधिकार होने चाहिये । उसके काम में किसी का दखल नहीं होना चाहिये । यदि ऐसा होता है तो देश में युगल बैडमिंटन के लिये यह अच्छा होगा । ज्वाला की जोड़ीदार अश्विनी पोनप्पा ने भी भारतीय बैडमिंटन संघ के इस फैसले का स्वागत किया । उसने कहा , यह युगल खिलाडिय़ों के लिये अच्छा है और इससे काफी मदद मिलेगी । चार साल पहले ज्वाला और अश्विनी ने लंदन में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत का 28 साल का इंतजार खत्म किया था । दोनों इंडोनेशिया में होने वाले टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे हैं । ज्वाला ने कहा , मुझे लगता है कि हम पहली भारतीय जोड़ी हैं जिन्हें विश्व चैम्पियनशिप में वरीयता मिली है । हम अच्छी शुरूआत करना चाहते हैं ।