Showing posts with label Kangna Ranaut will play Jhansi Ki Rani Launched in Varanasi Ganga Ghat. Show all posts
Showing posts with label Kangna Ranaut will play Jhansi Ki Rani Launched in Varanasi Ganga Ghat. Show all posts

Thursday, 4 May 2017

गंगा घाट पर 'झांसी की रानी' बनी कंगना

वाराणसीः कंगना रनौत अब झांसी की रानी का किरदार निभाएंगी। कृष के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मणिकर्णिका' की पहले पोस्टर की लांचिंग वीरवार की शाम बनारस में गंगा घाट पर आयोजित एक भव्य समारोह में हुई। इसमें कंगना के अलावा संगीतकार शंकर एहसान लॉय व गीतकार प्रसून जोशी जैसी हस्तियां भी शामिल हुई है। इस अवसर पर एक भव्य स्टेज लगाया गया और गंगा घाट पर आरती में भी पूरी टीम ने भाग लिया। कंगना का झांसी वाला लुक बहुत ही जोरदार है। फिल्म 2018 में 27 अप्रैल को रिलीज होगी। आप भी देखिये लांचिंग की झलकियां ---