Showing posts with label MUZAFFARNAGAR riots missing's families to get 15 Lacs. Show all posts
Showing posts with label MUZAFFARNAGAR riots missing's families to get 15 Lacs. Show all posts

Monday, 26 September 2016

मुजफ्फरनगर दंगाः लापता 18 लोगों के परिजनों को 15-15 लाख रूपए मिलेंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2013 की मुजफ्फरनगर की हिंसक घटना में लापता 18 लोगों के परिजनों को 15-15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 15-15 लाख रूपए की मदद दी गई थी जिसमें राज्य सरकार द्वारा 13 लाख रूपए तथा भारत सरकार द्वारा दो  लाख रूपए की आर्थिक सहायता शामिल थी। लापता लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता शामिल थी। लापता लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद राज्य सरकार द्वारा पूर्णतया अपने संसाधनों से दी जा रही है। इन लापता लोगों में जाट व मुस्लिम, दोनों समुदायों के लोग शामिल हैं।