Showing posts with label Muzaffarnagar who is winning. Show all posts
Showing posts with label Muzaffarnagar who is winning. Show all posts

Thursday, 9 February 2017

मुजफ्फरनगरः जानिये कौन जीत रहा है किस सीट पर

मुस्लिमों का रुख सपा की ही ओर 


चुनाव प्रचार थम गया है। देखते हैं पूर्वानुमान के अनुसार मुजफ्फरनगर की छह सीटों पर कौन जीत रहा हैः




मुजफ्फरनगरः
भाजपा के सिटिंग विधायक कपिल देव व सपा के गौरव स्वरूप में कड़ी टक्कर है। बसपा के राकेश शर्मा तीसरे स्थान पर फिसल रहे हैं। मुसलमान सपा के साथ नजर आ रहे हैं। मुस्लिम मतों के आधार पर और वैश्य मत ज्यादा मिलने पर गौरव जीत भी सकते हैं।



खतौलीः

भाजपा के विक्रम सैनी यहां जीत की ओर बढ़ रहे हैं। रालोद के शाहनवाज राणा मुस्लिम मतों में सेंध लगा रहे हैं और सपा के चंदन चौहान को कमजोर कर रहे हैं। बसपा के शिवान सैनी फाइट से बाहर हैं।



बुढ़ानाः

यहां भाजपा के उमेश मलिक व सपा के प्रमोद त्यागी में फाइट है। यहां बसपा की प्रत्याशी सईदा बेगम हैं लेकिन मुसलमानों का रुख सपा की ओर है। रालोद के योगराज ने जाटों के वोट काटे तो उमेश मुश्किल में पड़ सकते हैं। उमेश जीत सकते हैं।



मीरापुरः

यहां बसपा के नवाजिश आलम जीतने की ओर बढ़ रहे हैं। उनका मुकाबला रालोद की मिथलेश पाल व भाजपा के अवतार भड़ाना से है। यहां सपा के लियाकत अली भी हैं लेकिन मुसलमानों को नवाजिश ज्यादा मजबूत लग रहे हैं। बसपा यह सीट जीत सकती है।

चरथावलः

भाजपा के विजय कश्यप इस बार जीत रहे हैं। सपा के मुकेश चौधरी से कांटे का मुकाबला है। पिछली बार कुछ सौ मतों से कश्यप हार गए थे लेकिन इस बार लगता है वे जीत जाएंगे। मुस्लिम वोट मुकेश को ही ज्यादा मिलेंगे।



पुरकाजी (सु)


यहां भाजपा इस बार भी पिछली बार की तरह कमजोर ही है। पिछली बार प्राची आर्य चौथे नंबर पर रही थी इस बार तीसरे स्थान पर रह सकते हैं प्रमोट उंटवाल। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दीपक कुमार व बसपा के अनिल कुमार में है। अनिल दो बार से विधायक हैं हो सकता है इस बार दीपक बाजी मार जाएं।