Showing posts with label P V Sindhu enters in semi final of Olympic. Show all posts
Showing posts with label P V Sindhu enters in semi final of Olympic. Show all posts

Wednesday, 17 August 2016

Rio Olympic: लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता को हराकर सिंधू सेमीफाइनल में

रियो डि जिनेरियो: दो बार विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चीन की वांग यिहान को हराकर महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और अब वह पदक से सिर्फ एक जीत दूर है । इस मैच से पहले सिंधू का यिहान के खिलाफ रिकार्ड 2 - 4 का था । उसने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 54 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 21-19 से जीत दर्ज की । इस यादगार जीत से सिंधू ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई । लंदन में साइना ने यह कारनामा किया था ।