Showing posts with label Priety Zinta Married American boy friend news leak. Show all posts
Showing posts with label Priety Zinta Married American boy friend news leak. Show all posts

Tuesday, 1 March 2016

प्रीति जिंटा ने छिपाई शादी लेकिन बधाइयों ने लीक की खबर

मुंबई: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लॉस एंजिलिस में अपने अमेरिकी प्रेमी जीन गुडएनफ के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली। हालांकि 41 साल की अभिनेत्री ने अपनी शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है, प्रसिद्ध अभिनेता और उनके दोस्त कबीर बेदी ने ट्विटर पर उन्हें बधाई देकर खबर की पुष्टि कर दी। उन्होंने ट्वीट किया, मेरी दोस्त प्रीति जिंटा को सिटी ऑफ एंजेल्स लॉस एंजिलिस में जीन से शादी के लिए बधाई । शुभकामनाएं। प्रीति की करीबी दोस्त सुजैन खान की बहन प्रसिद्ध ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली ने भी अभिनेत्री को शादी की बधाई दी। सुजैन प्रीति की शादी के लिए लॉस एंजिलिस में थीं। फराह ने कहा, प्रीति जिंटा तुम्हें शादी की बधाइयां। भारत से बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।