Showing posts with label Priety Zinta Nach Baliye 7. Show all posts
Showing posts with label Priety Zinta Nach Baliye 7. Show all posts

Wednesday, 17 June 2015

प्रीति जिंटा ने 'नच बलिए 7’ से हटने की खबरों को खारिज किया

मुंबई: हिन्दी फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए’ के वर्तमान सीजन से हटने की खबरों का खंडन किया है। कार्यक्रम के सातवें सीजन में निर्णायक के तौर पर हिस्सा ले रहीं 40 साल की अभिनेत्री ने कहा कि वह इन अफवाहों से 'हैरान’ हैं।

प्रीति ने ट्विटर पर लिखा, ईमानदारी से कहूं तो मैं कार्यक्रम से हटने और वहां समय पर ना पहुंचने की अफवाहें सुनकर काफी हैरान हूं जबकि मैं वहां सबसे पहले पहुंचती हूं। यह अजीब है ना? कई हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री के कार्यक्रम की एक कड़ी में ना दिखने के बाद यह अफवाहें तेज हो गयी थीं। प्रीति, नृत्य निर्देशक-फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा, मरजी पैस्टनजी और चेतन भगत कार्यक्रम के निर्णायक हैं।
अभिनेत्री ने एक और ट्वीट में कहा कि वह कार्यक्रम में वापस आ गयी हैं। उन्होंने मरजी के साथ अपनी एक तस्वीर डालते हुए लिखा, ''नच बलिए’ के सेट पर। यह रियलिटी शो 11 सेलीब्रिटी जोडिय़ों के साथ शुरू हुआ था और अब इसमें सात जोडिय़ां बची हैं।