Showing posts with label Priety Zinta denied abusing Sanjay Bangar. Show all posts
Showing posts with label Priety Zinta denied abusing Sanjay Bangar. Show all posts

Thursday, 12 May 2016

बांगड़ को गाली देने का प्रीति ने किया खंडन


मुंबईः खबर है कि किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने टीम के कोच संजय बांगड़ को बर्खास्त करने की धमकी दी है। चश्मदीदों के अनुसार यह घटना इसी सोमवार की है, जब मोहली में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से महज एक रन से हार गई। जाहिर है प्रीति इसलिए भी खफा होंगी क्योंकि उनकी टीम का प्रदर्शन काफी बुरा चल रहा है और वह आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही है। हालांकि प्रीति ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है, वहीं कोच संजय बांगड़ ने भी इस ख़बर का खंडन किया है। प्रीति ने इस खबर को छापने वाले मुंबई मिरर पर केस करने की धमकी दी है। बांगड़ व प्रीति ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इसकी खंडन किया है। 











हुआ यह कि आख़िरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 17 रन बनाने थे, लेकिन वह 15 रन ही बना सकी और सिर्फ़ एक रन से हार गई। फिर क्या था डगआउट में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ़ के सामने ही ही प्रीति जिंटा का गुस्सा फ़ूट पड़ा। दरअसल संजय बांगर ने अक्षर पटेल से पहले फरहान बेहारदीन को बल्लेबाज़ी के लिए भेज दिया। प्रीति को कोच की यह रणनीति गलत लगी। उन्होंने बांगर को हार के लिए ज़िम्मेदार ठहराते हुए यह भी कहा कि आईपीएल में पंजाब के फिसड्डी होने के लिए क्यों नहीं संजय बांगर को बर्खास्त कर दिया जाए। पंजाब की टीम अंकतालिका में 10 मैचों में 6 हार और 3 जीत के बाद सबसे नीचे है। हालांकि हार से दुखी प्रीति ने ट्वीट करके इसके लिए लक को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने लिखा, 'जब आपका कैप्टन इतनी शानदार पारी खेले और आप हार जाएं, तो बहुत दुख होता है... कितना क्लोज गेम था... लग रहा था हार्ट अटैक ही आ जाएगा... मेरा मानना है कि हम अनलकी रहे...।