Showing posts with label Priyanka Chopra in happy with Nirbhaya case. Show all posts
Showing posts with label Priyanka Chopra in happy with Nirbhaya case. Show all posts

Tuesday, 22 December 2015

निर्भया मामले में आरोपी की रिहाई से खुश नहीः प्रियंका चोपड़ा

'जय गंगाजल’ के पहले ट्रेलर पर प्रियंका चोपड़ा का जलवा
मुंबई:
बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 16 दिसंबर के सामूहिक बलात्कार मामले में दोषी किशोर की रिहाई का विरोध किया। उन्होंने इस घटना को जघन्य और अक्षम्य बताया। प्रियंका अपनी आगामी फिल्म ‘जय गंगाजल’ के ट्रेलर के लांच के मौके पर यहां मौजूद थीं। संवाददाताओं ने बीते रविवार को हुई किशोर की रिहाई के बारे में उनसे सवाल पूछा। प्रियंका ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं इससे सहमत नहीं हूं। यह बहुत जघन्य अपराध है, यह अक्षम्य है। मैं कानून का पालन करने वाली नागरिक हूं इसलिए जो कानून फैसला करेगा मैं उसका अनुसरण करूंगी लेकिन यह अपराध बहुत जघन्य है। इस मामले के दोषी को 20 दिसंबर को रिहा किया गया। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली महिला आयोग द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका पर किशोर अपराधी की रिहाई पर रोक लगाने से इंकार किया था।
'जय गंगाजल’ के निर्देशक प्रकाश झा ने इस मौके पर कहा कि किशोर अपराध की दर कम करने का समाधान शिक्षा है। इंटरनेशनल स्टार बन चुकी बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की नई फिल्म 'जय गंगाजल: द एंड गेम’ के पहले ट्रेलर में पुलिस अधीक्षक आभा माथुर के किरदार में सटीक और शानदार लग रही है। 33 साल की अभिनेत्री फिल्म में एक भ्रष्ट राजनेता और उसके शार्गिदों के प्रभुत्व वाले बांकेपुर जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक का किरदार निभा रही है। प्रियंका ने ट्विटर पर फिल्म का पहला ट्रेलर साझा किया। उन्होंने लिखा, उस फिल्म का ट्रेलर जिसकी शूटिंग मैंने सबसे कम समय में पूरी की। पेश कर रही हूं आभा माथुर को उस भूमिका में एवं उस फिल्म में, जिसपर मुझे बहुत गर्व है। फिल्म के साथ झा खुद अभिनय जगत में पर्दापण कर रहे हैं। दो मिनट 48 सेकेंड के ट्रेलर में वह एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी बी एन सिंह के किरदार में दिख रहे हैं। फिल्म अगले साल चार मार्च को रिलीज होगी।