Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts

Thursday, 23 August 2018

एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को यूं मिला प्यार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे लोगों से मिल रहे हैं संपर्क कर रहे हैं और उनसे जानना चाहते हैं कि वे अपने देश के लिए कैसा नेतृत्व चाहते हैं। केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी वे लोगों की राय ले रहे हैं। वे चार दिन के दौरे पर जर्मनी व इंग्लैंड में हैं। वहां वे लोगों से, नेताओं से, भारतीयों व राजनयिकों से मिल रहे हैं। उनके साथ मुंबई के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा भी हैं।
लंदन जाते समय एयरपोर्ट पर उन्हें भूख लगी तो मिलिंद व राहुल ने एक कैफे में जूस पिया। सब यह देखकर चौंक गए कि दुकान पर बैठा शख्स भारतीय था और उसने राहुल को पहचान लिया। राहुल उससे बहुत ही सहृदयता से मिले और काफी समय उससे बाद भी की। उस शख्स ने राहुल को बहुत सम्मान दिया। कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदना राम्या ने इस दौरे के कुछ क्षण सोशल मीडिया पर शेयर किएः-