Showing posts with label Rahul Gandhi visited in Saharanpur. Show all posts
Showing posts with label Rahul Gandhi visited in Saharanpur. Show all posts

Saturday, 27 May 2017

आखिर पहुंच ही गए राहुल सहारनपुर में : Full Report

राहुल ने सहारनपुर हिंसा प्रभावित लोगों के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग 
सहारनपुरः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सहारनपुर के हिंसा से प्रभावित लोगों के परिजनों से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच की मांग की।  कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पीएल पुलिया ने सहारनपुर से फोन पर बताया कि राहुल ने हिंसा से प्रभावित लोगों को विश्वास दिलाया कि वह उनको इंसाफ दिलाये जाने के लिये काम करेंगे। राहुल ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि इस जातीय हिंसा की निष्पक्ष जांच करें और इलाके में शांति और भाईचारा बहाल करने के लिये काम करें। जिला प्रशासन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को जिले में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी थी। प्रशासन ने जिले की सीमा पर सुरक्षा के तगड़े इतंजाम किये थे और राहुल को जिले की सीमा पर रोक लिया गया। इस पर कांग्रेस नेता ने प्रशासन से पूछा कि उन्हें किस कानून के अन्तर्गत शहर में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इसके बाद वह नजदीक के एक ढाबे पर गये और वहां उन्होंने जातीय हिंसा से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

  पुनिया ने बताया कि राहुल गांधी ने प्रशासन से कहा कि उन्हें हिंसा के शिकार अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलने के लिये अस्पताल में जाने के इजाजत दें। इस पर प्रशासन ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।  उन्होंने कहा कि कल रात प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती 23 लोगों को छुट्टी दे दी गयी। पुनिया ने बताया कि हिंसा प्रभावित लोगों से बातचीत के दौरान राहुल ने जिन दलितों के घर जलाये गये उन्हें कम मुआवजा देने की बात भी उठायी। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले की समीक्षा करेंगे और इस दिशा में आवश्यक कदम उठायेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल बाद में दिल्ली वापस लौट गये।  इससे पहले आज सुबह राहुल गांधी कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के साथ दिल्ली से सहारनपुर के लिये रवाना हुये थे। सहारनपुर में मौजूद अतिािक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आदित्य मिश्रा ने कहा था कि राहुल से अनुरोध किया जायेगा कि वह शहर न आये और अगर उन्होंने जिद की तो उनके खिलाफ धारा 144 के तहत कार्रवाई की जायेगी।