Showing posts with label Rajnath Singh remembers Late Mahendra Singh Tikait on 80th Birthday. Show all posts
Showing posts with label Rajnath Singh remembers Late Mahendra Singh Tikait on 80th Birthday. Show all posts

Tuesday, 6 October 2015

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान मसीहा टिकैत के योगदान को याद किया

स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के 80 वें जन्मदिन पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्लीः किसान मसीहा कहे जाने वाले भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष स्व. चौ. महेंद्र सिंह टिकैत को यहां उनके 80 वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक सभा में याद किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान विशिष्ट अतिथि रहे। संजीव बालियान (मुजफ्फरनगर सांसद) उसी बालियान खाप से आते हैं जिसके अध्यक्ष भी चौधरी टिकैत व उनके परिवार का कोई सदस्य होता है। भाकियू व बालियान खाप के वर्तमान अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत (बाबा टिकैत के बड़े बेटे) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उनके अलावा हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व टिकैत परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने बाबा टिकैत से जुड़े पूर्व संस्मरणों को याद किया और किसानों के लिए किए गए उनके आंदोलनों को भी याद किया।


वैसे इस कार्यक्रम में चौधरी अजित सिंह (रालोद प्रमुख) की गैरमौजूदगी चर्चा में रही। बाबा टिकैत के छोटे बेटे राकेश टिकैत ने पिछले लोकसभा चुनाव में अजित सिंह की पार्टी से अमरोहा से चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा अजित सिंह हमेशा टिकैत को बड़ा सम्मान देते थे। अब बालियान खाप के संजीव बालियान के केंद्र में मंत्री बन जाने के बाद लगता है टिकैत परिवार फिर से भाजपा के करीब आ रहा है। इस अवसर पर अतिथियों ने बाबा टिकैत से जुड़ी एक स्मारिका का भी विमोचन किया।