Showing posts with label Rakesh Tikait. Show all posts
Showing posts with label Rakesh Tikait. Show all posts

Tuesday, 2 October 2018

सभी तस्वीरेंः दिल्ली-यूपी सीमा पर बलपूर्वक रोकी गई किसान यात्रा

नई दिल्लीः  किसान क्रांति यात्रा लेकर दिल्ली में राजघाट पर जाने के लिए पहुंचे हजारों किसानों को यूपी बार्डर पर ही रोक दिया गया। मंगलवार को सीमा पर पूरा बवाल हुआ। किसान अभी भी डेरा जमाकर बैठे हैं। कैमरे की नजर से पूरे दिन का घटनाक्रम-













राजनाथ सिंह से मिलने जाते किसान नेता। 

चौधरी अजित सिंह भी किसानों के बीच नजर आए। 


Tuesday, 7 November 2017

चुनाव वाले राज्यों में अपना विरोध जाहिर करेगी भाकियू

नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने आज कहा कि राजग सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ वह चुनाव का सामना करने जा रहे गुजरात जैसे राज्यों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगा। भारतीय किसान यूनियन 13 मार्च 2018 को राष्ट्रीय राजधानी में महापंचायत का भी आयोजन करेगी। इस एक दिन के कार्यक्रम में देश भर के किसान भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में खेती के सामने की चुनौतियों के बारे में बताया जायेगा। 
यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा ''हम गुजरात जैसे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेंगे जहां चुनाव होने जा रहा है। हम उन राज्यों के किसानों को सरकार की किसान विरोधी नीतियों के बारे में बतायेंगे।उन्होंने कहा कि किसान संकट में हैं और वे आत्महत्यायें कर रहे हैं क्योंकि उनको अपने उत्पादों की अच्छी कीमत नहीं मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में कुछेक दिनों के भीतर ही चुनाव होंगे जबकि गुजरात में अगले माह चुनाव होंगे। वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होंगे। अपनी अन्य मांगों में टिकैत ने कहा कि सरकार को रिण माफी के बारे में विचार करना चाहिये, स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करना चाहिये और जीन स्तर पर संर्विधत फसलों पर प्रतिबंध लगाना चाहिये। उन्होंने कहा कि सरकार को सभी कृषि ङ्क्षजसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करना चाहिये तथा उसकी खरीद को सुनिश्चित करना चाहिये। उन्होंने दीर्घावधिक कृषि रिण और पांच वर्षो के लिए शून्य ब्याज दर पर रिण दिये जाने के साथ साथ कई अन्य मांगें भी की। बीकेयू ने आत्महतया करने वाले किसानों के परिवारों को सहायता देने की एक नीति लाये जाने की भी मांग की और किसानों की न्यूनतम आय को तय किये जाने की मांग की।