Showing posts with label Rape with Pooja Mishra in Noida guest house Bigg Boss. Show all posts
Showing posts with label Rape with Pooja Mishra in Noida guest house Bigg Boss. Show all posts

Friday, 21 August 2015

बिग बास फेम पूजा मिश्रा को बेहोश कर किया गया अप्राकृतिक दुष्कर्म

नोएडा के गेस्ट हाउस में हुई चर्चित माडल के साथ वारदात, पुलिस ने जांच शुरू की
नोएडा: बिग बॉस फेम पूजा मिश्रा एक बार फिर खबरों में हैं। उनके साथ वही घटना हुई है जो कुछ महीने पहले हुई थी। पूजा का आरोप है कि उनके साथ बेहोशी की हालात में दुष्कर्म किया गया। नोएडा सैक्टर-26 के एक गेस्टहाउस में उनके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए गए। वह शूटिंग के सिलसिले में कई दिन से नोएडा के गेस्ट हाउस में रुकी हुई थी। पूजा का आरोप है कि उन्हें पता नहीं चला कि उसके साथ कितने लोगों ने संबंध बनाए। होश में आने पर पूजा ने कोतवाली सैक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 बताया जाता है कि सैक्टर-26 के डी-ब्लाक में एक गेस्ट हाउस है जिसमें पूजा 16 अगस्त से वहां रुकी हुई थी। दिल्ली में कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा पूजा को कोई शूटिंग भी करनी थी। पूजा का आरोप है कि पिछले दो रातों से कोई उसके साथ कोई अप्राकृतिक तरीके से संबंध बना रहा है। उसका आरोप है कि उसे कोई नशीला पदार्थ दिया गया और उससे संबंध बनाए गए। पूजा ने गुरुवार देर रात कोतवाली सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि जिस गेस्ट हाउस में वह रुकी थी वहां के रिसेप्शन के अलावा गेस्टहाउस के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।
बता दें इससे पहले भी पूजा ने उदयपुर में अप्रैल माह में इसी तरह के आरोप लगाए थे। वहां भी उन्हें बेहोश करके उनके साथ रेप हुआ था। बिग बॉस में रियलिटी शो में भाग ले चुकी पूजा ने एक पत्रिका के लिए टॉप लैस फोटो शूट भी कराया था। इसके अलावा वे कई विवादों में फंसती रही हैं। देखना है इस मामले में कितना सच है।