Showing posts with label Reliance Jio 4G soon for all. Show all posts
Showing posts with label Reliance Jio 4G soon for all. Show all posts

Monday, 28 December 2015

रिलायंस की जियो 4जीः जल्द ही पूरे भारत में लांच होगी

मुंबई: अरबपति मुकेश अंबानी के दूरसंचार उपक्रम रिलायंस जियो को आगामी सप्ताहों में व्यावसायिक रूप में पेश किया जाएगा। कल रिलायंस जियो ने अपने कर्मचारियों के लिए जियो ब्रांड नाम से 4जी सेवाएं शुरू की हैं। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहली बार अंबानी के जुड़वा बच्चे आकाश और इशा एक साथ दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जियो क्यों? क्योंकि जीवन डिजिटल हो रहा है। उन्होंने पहले साल में 10 करोड़ ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम में रिलायंस जियो के ब्रांड एम्बैसडर बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान के अलावा संगीत निर्देशक ए आर रहमान ने जलवे बिखेरे।
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने कहा कि जियो सिर्फ 4जी नहीं है। यह एक ऐसी प्रणाली है जो भविष्य की पीढ़ी को विश्व के लिए तैयार करेगी। आकाश अंबानी ने कहा कि जब मैंने और इशा ने अमेरिका से वापस लौटने का फैसला किया, तो हम सिर्फ अपने पिता के पदचिन्हों पर ही चल रहे थे जो अमेरिका से लौटे थे। हमारे दादा एडन से लौटे थे। जब शाहरूख ने इशा से पूछा कि जियो क्या है तो उनका जवाब था यह वह सब कुछ है जो डिजिटल बनाता है। इस पर बालीवुड सुपरस्टार ने कहा कि मैं फौजी से 4जी पर पहुंच गया। रहमान ने कहा कि मुझे शांति के लिए प्रौद्योगिकी चाहिए।