Showing posts with label Saif Ali Khan turns 45 years old Birthday. Show all posts
Showing posts with label Saif Ali Khan turns 45 years old Birthday. Show all posts

Sunday, 16 August 2015

सैफ 45 के हुए, घर पर ही की छोटी सी पार्टी


मुंबईः सैफ अली खान 16 अगस्त को 45 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन बीवी करीना, साली करिश्मा व बीवी की सहेलियों मलाइका व अमृता अरोरा के साथ निजी कार्यक्रम में मनाया। सैफ अली खान ने कहा कि उम्र बढऩे से वह परेशान नहीं हैं और वह अपनी उम्र को लेकर प्रसन्न हैं। सैफ ने कहा, उम्र से मुझे डर नहीं है। 45 साल की उम्र मुझे अच्छी लगती है और यह बेहतरीन उम्र है। सैफ ने कहा कि जन्मदिन मनाने के लिए मेरे पास कोई विशिष्ट योजना नहीं है। मैं अपने बच्चों, पत्नी, परिवार के साथ ही इसे मनाना पसंद करता हूं। सैफ आने वाले दिनों में कबीर खान की एक्शन फिल्म ‘फैंटम’ में नजर आएंगे। उन्होंने स्वस्थ जीवन और जिम्मेदार जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया। 

पेश है घर में मनाई गई पार्टी के कुछ खास फोटोः-