Showing posts with label Saina Nehwal world championship. Show all posts
Showing posts with label Saina Nehwal world championship. Show all posts

Friday, 14 August 2015

साइना का विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक पक्का

जकार्ता : भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने आज इतिहास पुस्तिका में अपना नाम दर्ज कराते हुए विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश करके कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया । दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने 2011 की स्वर्ण पदक विजेता और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वांग यिहान को 21 . 15, 19 . 21, 21 . 19 से हराया । ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना का सामना अब इंडोनेशिया की लिंडावेनी फानेत्री से होगा जिसके खिलाफ उसका रिकार्ड 2 . 1 का है ।
इस जीत के साथ ही साइना ने पिछले पांच बार क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ पाने का कलंक भी धो दिया । अब वह पी वी सिंधू के बाद विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला एकल खिलाड़ी हो जायेगी । सिंधू ने 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीता था । साइना का विश्व चैम्पियनशिप में यह पहला पदक होगा । ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में कांस्य पदक जीतकर विश्व चैम्पियनशिप में पदक का भारत का 28 बरस का इंतजार खत्म किया था।