Showing posts with label Samsung Galaxy S6 new launch. Show all posts
Showing posts with label Samsung Galaxy S6 new launch. Show all posts

Thursday, 13 August 2015

सैमसंग ने गैलेक्सी एस-6 एज प्लस स्मार्टफोन, नोट फैबलेट पेश किया

न्यूयार्कः कोरिया की इलेक्ट्रानिक्स कंपनी सैमसंग ने आज गैलेक्सी एस-6 एज प्लस स्मार्टफोन और नया गैलेक्सी नोट फैबलेट पेश किया जिसे भारत सहित दुनियाभर में अगले कुछ महीने में उतारे जाने की कंपनी की योजना है। शुरुआत में, कंपनी अमेरिका और कनाडाई बाजार में 21 अगस्त को दो स्मार्टफोन पेश करेगी जिनके स्क्रीन का आकार 5.7 इंच होगा। सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स के सीईओ व अध्यक्ष (आईटी व मोबाइल डिवीजन) जे.के. शिन ने कहा, आज बड़े स्क्रीन के वर्ग में यात्रा जारी है।
उन्होंने कहा, सैमसंग में हम इस वादे को पूरा करने में विश्वास करते हैं कि बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन, उपभोक्ताओं को बेहतर देखने की सुविधा प्रदान करते हैं। एस-6 प्लस और नोट 5 को पेश करने के साथ हम ऐसे अभिनव उत्पादों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं जो उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी करती हों। इन दो स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 5.1 एंड्रायड लॉलीपॉप आपरेटिंग सिस्टम और मोबाइल भुगतान समाधान- सैमसंग पे सहित कई खूबियां हैं। सैमसंग पे 21 अगस्त को दक्षिण कोरिया में चालू हो जाएगा, जबकि 28 सितंबर को यह अमेरिका में चालू होगा। कंपनी ने भारत में 5.1 इंच का गैलेक्सी एस-6 एज को इस साल मार्च में पेश किया जिसकी कीमत 58,900 रुपये से 70,900 रुपये के बीच है।