Showing posts with label Shahrukh Khan and Alia Bhatt cast together. Show all posts
Showing posts with label Shahrukh Khan and Alia Bhatt cast together. Show all posts

Wednesday, 19 August 2015

क्या शाहरूख खान और आलिया भट्ट बनेंगे बाप-बेटी?

गौरी शिंदे की अगली फिल्म में आयेंगे एकसाथ नजर
मुम्बई: शाहरूख खान और आलिया भट्ट 'इंगलिश विंगलिश’ फिल्म की निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में नजर आयेंगे। इस फिल्म का निर्माण शाहरूख खान के रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और करण जौहर के धर्मा एंड होप प्रोडक्शन मिलकर करेंगे। 

जौहर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से कहा 'शीघ्र ही बड़ी घोषणा होगी’। फिर उन्होंने ट्वीट किया, ‘रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और धर्मा एंड होप प्रोडक्शंस को गौरी शिंदे की अगली फिल्म को पेश करने का गर्व है जिसमें शाहरूख खान और आलिया भट् होंगे।’ निर्देशक आर बाल्की की पत्नी गौरी शिंदे को वर्ष 2012 में अपनी पहली फिल्म 'इंगलिश विंगलिश’ से खूब ख्याति मिली थी। उसमें श्रीदेवी मुख्य किरदार में थीं। गौरी शिंदे ने भी ट्वीट किया, हां, मैं अपनी अगली फिल्म बना रही हूं। पटकथा करीब करीब तैयारी हो गयी है। फिल्म जल्द शुरू हो रही है, फिर से काम पर लौटने को लेकर आशान्वित हूं।22 वर्षीय आलिया ने भी ट्वीटर पर इस फिल्म में काम करने को लेकर खुशी जाहिर की । फिल्म की कहानी को लेकर अभी अटकलें हैं कि क्या शाहरुख व आलिया प्रेमी प्रेमिका बनेंगे या फिर बाप बेटी या कुछ और?