Showing posts with label Sheena was pregnant before she murdered. Show all posts
Showing posts with label Sheena was pregnant before she murdered. Show all posts

Thursday, 27 August 2015

Inside Story: प्रेगनेंट हो गई थी शीना इसलिए मार दी गई

हाईप्रोफाइल मर्डर केस में सामने आ रही है चौंकाने वाली बातें 
शीना-इंद्राणी
मुंबई: सनसनीखेज शीना बोरा हत्याकांड अब एक के बाद एक बड़े खुलासों की ओर चल पड़ा है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो शीना की जिस समय हत्या की गई उस समय वह मां बनने वाली थी। इसी वजह से इंद्राणी ने उसे अपने रास्ते से हटाने का फैसला किया। हालांकि ये अभी साफ नहीं हो सका है कि शीना अगर गर्भवती थी तो इसके लिए जिम्मेदार राहुल मुखर्जी था या फिर कोई अन्य। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में प्रॉपर्टी के झगड़े का एंगल भी तलाश रही है। यही वजह है कि गुरुवार को पुलिस ने राहुल से दो बार पूछताछ की, असम में रहने वाले शीना के भाई मिखाइल से बात करने के बाद उसे फिलहाल चुप रहने के लिए कहा गया। इसके अलावा इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना को ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया गया।
गुरुवार को मुंबई के शीर्ष पुलिस अधिकारी राकेश मारिया ने खुद इंद्राणी, उसके कार चालक और सौतेले बेटे राहुल मुखर्जी से पूछताछ की। इंद्राणी के बेटे मिखाइल से गुवाहाटी में जबकि उसके पूर्व पति संजीव खन्ना से कोलकाता में पूछताछ की गई। इंद्राणी स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी हैं। हालांकि, हत्या के पीछे का इरादा अब तक एक रहस्य बना हुआ जबकि ऐसा समझा जा रहा है कि कार चालक एसपी राय और इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना ने पुलिस को बताया कि इंद्राणी ने वारदात के दिन 24 अप्रैल 2012 से एक दिन पहले उस स्थान की टोह ली थी जहां शव को फेंका जाना था। इंद्राणी को तलाक दे चुके खन्ना के बारे में माना जा रहा है कि उन्होंने मुंबई पुलिस को कोलकता में बताया कि वह उस कार में सवार थे जिसमें शीना का कथित तौर पर गला घोंटा गया था लेकिन उन्होंने दावा किया कि इस अपराध में उनकी कोई भूमिका नहीं है। हालांकि, यह बात गिरफ्तार चालक के पुलिस के समक्ष दावे से विरोधाभासी है। उसने कहा था कि इंद्राणी और खन्ना ने शीना को मुंबई के एक होटल के कमरे में नशीली ड्रिंक पिलाई थी जिसके बाद कार में उसका गला घोंटा था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसके बाद शव को रायगढ तालुक स्थित पेन ले जाया गया जहां उसे पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया। खन्ना हत्या के एक दिन पहले 23 अप्रैल 2012 को कथित तौर पर आया था और 25 अप्रैल को वापस विमान से कोलकाता चला गया था। इंद्राणी शीना को अपनी बहन बताती थी वहीं, टीवी चैनलों ने मृतका का कथित जन्म प्रमाणपत्र दिखाया। दस्तावेजों के मुताबिक वह उपेन्द्र कुमार बोरा और दुर्गा रानी बोरा की बेटी थी। पर वे लोग दरअसल, उसके नाना-नानी थे, मतलब कि इंद्राणी के माता पिता। शीना की जन्म तिथि 11 फरवरी 1989 दी गई है। पिछले 12 घंटों से कम समय में राहुल मुखर्जी से पुलिस ने मामले में पूछताछ की क्योंकि उसका अपनी सौतेली बहन से प्रेम संबंध था। इंद्राणी और पीटर इस संबंध के खिलाफ थे। राहुल इंद्राणी के मौजूदा पति पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी का बेटा है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खन्ना की गिरफ्तारी और हत्या के दिन शहर में उसकी संदिग्ध मौजूदगी के साथ साथ पुलिस वित्तीय पहलुओं पर भी गौर कर रही है। जांचकर्ता मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) के अधिकारियों से भी पूछताछ करने की योजना बना रहे हैं, जहां 24 वर्षीय शीना 20 जून, 2011 से सहायक प्रबंधक के रूप में कार्य कर रही थी। पुलिस मुंबई मेट्रो वन प्रा. लिमिटेड से भी ब्योरा लेने की योजना बना रही है जहां शीना ने 2011 से लेकर गुमशुदगी के दिन पहले तक काम किया था। एमएमओपीएल ने कल एक बयान में बताया था कि शीना ने 24 अप्रैल 2012 को छुट्टी ली थी और छुट्टी के दौरान ही उसने अपना इस्तीफा भेज दिया था। इंद्राणी के वकील ने बांद्रा के स्थानीय मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में एक अर्जी देकर उससे हिरासत में मिलने और उसे घर में बना खाना, कपड़े देने की इजाजत मांगी। अदालत ने बाद में अभियोजक को निर्देश दिया कि वह अर्जी पर अपना जवाब दाखिल करे और मामले को कल तक के लिए स्थगित कर दिया।
मिखाइल को चुप रहने को कहा पुलिस ने
मुंबई पुलिस की एक टीम गुवाहाटी का दौरा कर इंद्राणी के मायके गई और शीना के भाई मिखाइल से बात की जिसने इस मामले में सबूत होने का दावा किया था। मिखाइल ने कल और आज सुबह मीडिया से बात की। हत्याकांड की जांच करने के लिए सादे कपड़ों में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी असम पुलिस के साथ गणेशगुडी इलाके के सुंदरपुर बाईलेन स्थित मकान नंबर आठ पहुंचे। मिखाइल ने कल और आज मीडिया से कहा था कि उसके पास शीना की हत्या के सबूत हैं। इससे पहले आज सुबह उसने अपने ननिहाल में संवाददाताओं को बताया कि उन्हें डर है कि अगला निशाना वह होंगे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस उन्हें मुंबई बुलाती है तो वह चाहेंगे कि उनके दोस्त उनके साथ हों क्योंकि मुखर्जी लोग बहुत हाई प्रोफाइल हैं और मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। यह एक संवेदनशील मामला है।
राहुल से हुई दो बार पूछताछ
राहुल से बीती रात पुलिस ने पूछताछ की थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शीना के साथ प्रेम संबंध के बारे में और उसके लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं कराने के बारे में फिर पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि उसे उपनगरीय बांद्रा और खार स्थित दो फ्लैटों में भी ले जाया गया जहां उसने शीना के साथ कथित तौर पर कुछ वक्त बिताया था जब वे दोनों एक दूसरे से मिला करते थे। राहुल और शीना के बारे में बताया जाता है कि वे दोनों एक साल से डेटिंग कर रहे थे जिस बात को इंद्राणी पसंद नहीं करती थी।
अब पीटर ने कहा, शीना ने बताया था कि वह इंद्राणी की बेटी है
स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी ने यू टर्न लेते हुए आज कहा कि मारी गई शीना बोरा ने उन्हें सूचित किया था कि वह उनकी सौतेली बेटी है, लेकिन उनकी पत्नी इंद्राणी ने इस बात को खारिज किया और उन्होंने अपनी पत्नी की बात पर विश्वास किया । हालांकि, इस बात को स्वीकार करना कठिन था । कल तक मुखर्जी कह रहे थे कि वह इस बात से अनजान थे कि शीना उनकी पत्नी इंद्राणी की बेटी थी क्योंकि उनकी पत्नी ने शीना को हमेशा अपनी छोटी बहन बताया था । उन्होंने कहा, हमारी शादी से पहले मुझे बताया गया कि इंद्राणी की एक बहन और एक भाई है । शीना बहन थी और मिखाइल भाई था । शीना ने बाद में संकेत दिया कि यह गलत सूचना है । मुखर्जी ने टाइम्स नाउ से कहा, उसने मुझे बताया कि जीजू इंद्राणी आपको गलत जानकारी दे रही है, और कृपया आप मुझ पर विश्वास करें कि मैं उसकी बहन नहीं हूं । मैं असल में उसकी बेटी हूं । उसने मुझे यह बताया ।