Showing posts with label Shilpa Shetty Shamita Shetty Business Reality Show. Show all posts
Showing posts with label Shilpa Shetty Shamita Shetty Business Reality Show. Show all posts

Friday, 26 June 2015

शिल्पा और शमिताः शेट्टी सिस्टर्स से जुड़ी खास खबरें

आन लाइन शापिंग है शिल्पा की पसंद, सैल्फी से लगता है डर

शमिता अब डांस शो के जरिये वापसी करने की तैयारी में

मुंबईः शेट्टी सिस्टर्स भी किसी से कम नहीं हैं। शिल्पा जहां शानदार करियर के बाद अब बिजनेस वुमेन बन
चुकी हैं और अपने पति राज कुंद्रा के साथ काम में हाथ बंटा रही हैं वहीं छोटी बहन शमिता शेट्टी 10 साल से ज्यादा लंबे करियर के बाद भी बड़ा नाम हासिल करने के लिए कोशिशें कम नहीं कर रही हैं। शिल्पा का कहना है कि वे इतनी बड़ी स्टार हैं कि जहां भी जाती हैं लोग उनके साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगते हैं। जबकि छोटी बहन शमिता लोगों तक अपनी पहुंच बनान के लिए फिर से टीवी का सहारा लेने जा रही हैं। बिग बास में जा चुकी शमिता अब रियलिटी डांस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।
बेस्ट डील नामक टीवी चैनल की मालिक बन चुकी शिल्पा शेट्टी को ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद है। उन्हें भारत के बाजारों में जाना और खरीददारी करना कतई नहीं सुहाता, क्योंकि वहां प्रशंसक उन्हें घेर लेते हैं और सेल्फी की डिमांड करते हैं। शिल्पा ने बताया, मैं घरेलू सामान से लेकर जूते-चप्पल, कुशन और यहां तक कि दीवाली के दीयों की भी ऑनलाइन शॉपिंग करती हूं।
शिल्पा (40) ने कहा, किसके पास इन उत्पादों को खरीदने के लिए बाहर जाने का समय है? मैं बाहर जाकर कैसे खरीददारी कर सकती हूं। पहली बात, मुझे भारत में खरीददारी करने के लिए निकलना नापसंद है, क्योंकि यहां सेल्फी लेने का कल्चर मेरे खरीददारी के अनुभव का कबाड़ा कर देता है। लोग भूल जाते हैं कि हम भी इंसान हैं। रही सही कसर मेरा खरीददारी का चस्का पूरी कर देता है..ऑनलाइन खरीददारी का अनुभव कमाल का है।
दूसरी ओर, 2011 में इंटीरियर डिजाइनिंग में करियर बनाने उतरीं उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी जल्द ही 'झलक दिखला जा 8' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। उनकी इस वापसी से उत्साहित बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी ने उन्हें दिल खोलकर डांस करने की सलाह दी है। शमिता ने आदित्य चोपड़ा की ‘मोहब्बतें’ से 2001 में करियर शुरू किया था लेकिन वे ज्यादा सफल नहीं हो पाई। जबकि शिल्पा एक दो फिल्म के बाद ही स्टार बन गई थी।
साल 2007 में ब्रिटिश रिऐलिटी शो 'सिलेब्रिटी बिग बदर 5' की विजेता रहीं शिल्पा को लगता है कि छोटा पर्दा उनकी बहन के लिए भी सौभाग्यशाली साबित होगा। शिल्पा ने कहा, 'मैं उसके लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरे लिए टेलिविजन सच में बहुत सौभाग्यशाली रहा है और मैं आशा करती हूं कि यह उसके लिए भी भाग्यशाली साबित हो।'
शिल्पा डांस 'नच बलिए' की जज रह चुकी हैं। उनका मानना है कि यह शो उतना आसान नहीं हैं, जितना दिखता है। उन्होंने कहा, 'मैंने शमिता से दिल खोलकर डांस करने को कहा है। यह एक बहुत मुश्किल शो है। मैं तीन रिऐलिटी शो की निर्णायक रही हूं और बैठकर दूसरों लोगों पर निर्णय देना बहुत आसान है, लेकिन प्रस्तोता एक डांस में जितनी मेहनत और दम लगाते हैं, वह ज्यादा चुनौतीपूर्ण है।' शो 'झलक दिखला जा 8' के जुलाई से कलर्स पर प्रसारित होने की संभावना है।