Showing posts with label Shilpa Shetty Tattoo. Show all posts
Showing posts with label Shilpa Shetty Tattoo. Show all posts

Tuesday, 18 August 2015

लीजिए अब शिल्पा शेट्टी ने भी बनवा लिया टैटू

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी बाईं कलाई पर स्वास्तिक का टैटू बनवाया है। अभिनेत्री शिल्पा (40) ने पिछल सप्ताह इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें एक चित्रकार उनकी कलाई पर टैटू बना रहा है और वह मुस्कुरा रही हैं। 
शिल्पा ने तस्वीर के साथ लिखा है, स्वास्तिक का मेरा पहला टैटू। टैटू बनवाने के साथ ही शिल्पा दीपिका पादुकोण, रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और मलाइका अरोड़ा खान जैसे फिल्मी सितारों की जमात में शामिल हो गयी हैं जिन्होंने पहले से ही अपने शरीर पर टैटू बनवा रखा है।