Showing posts with label Sooraj Pancholi have no problem with his name associating with Jia khan. Show all posts
Showing posts with label Sooraj Pancholi have no problem with his name associating with Jia khan. Show all posts

Tuesday, 25 August 2015

जिया खान के साथ नाम जोड़ने पर ऐतराज नहीं : सूरज पंचोली

मुंबई: अपनी प्रेमिका की मौत के मामले में गिरफ्तार किए जाने के कारण दो साल पहले सुर्खियों में आए अभिनेता सूरज पंचोली का कहना है कि अभी भी उन्हें जिया की बहुत याद आती है और उनका नाम उससे जोड़े जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है । युवा सूरज की जिंदगी में उस समय काफी उथल-पुथल मच गयी थी जब उनका नाम इस मामले में उभर कर सामने आया था। उन्हें जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और जेल भेज दिया गया था।
सूरज ने कहा, मेरा नाम हमेशा उसके साथ जोड़ा जाएगा और मुझे इसके लिए कोई पछतावा नहीं है। मैं खुश हूं कि कम से कम कुछ तो है जो मेरे साथ है। मैं दुखी हूं कि उसने अपना जीवन समाप्त कर लिया। लेकिन कम से कम उसका नाम मेरे साथ है और मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। 25 वर्षीय ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेत्री जिया 2013 में जुहू स्थित अपने घर की छत से लगे पंखे से लटकी हुयी पाई गयी थी। सूरज की जिया से मुलाकात फेसबुक से हुयी थी और उसके कुछ समय के बाद दोनों में प्यार हो गया था।
'हीरो’ के 25 वर्षीय अभिनेता ने कहा, मैं उसे याद करता हूं। अपने जीवन में मैं हर रोज उसे याद करता हूं। जब मैं आपके सामने बैठा हूं तब भी मैं उसे याद कर रहा हूं। अगर मैंने किसी को इतना प्यार किया है तो मुझे उसकी याद आएगी ही । सूरज ने कहा, वह मुझसे पांच साल बड़ी थी। वह मुझसे ज्यादा परिपक्व थी। जब मैं 21 साल का था उस समय वह 26 साल की थी। वह मुझसे ज्यादा फिल्म जगत को जानती थी।
1983 में आयी फिल्म 'हीरो’ के रीमेक से सूरज एक अभिनेता के तौर पर पदार्पण कर रहे हैं। सलमान खान और सुभाई घई ने इस फिल्म का सह-निर्माण किया है। सूरज और अथिया शेट्टी को लेकर निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म अगले महीने प्रदर्शित होगी।