Showing posts with label Sunny Leone Celina Jaitly Raakhi Sawant Splitsvilla 8 Ranvijay Singh. Show all posts
Showing posts with label Sunny Leone Celina Jaitly Raakhi Sawant Splitsvilla 8 Ranvijay Singh. Show all posts

Wednesday, 1 July 2015

सेलिना-राखी के कॉमेंट्स से फर्क नहीं पड़ताः सनी


मुंबई: पोर्न स्टार व अब बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उन्हें राखी सावंत और सेलिना जेटली द्वारा उनके बारे में की गई कथित आधारहीन टिप्पणियों से फर्क नहीं पड़ता। सनी ने संवाददाताओं से कहा कि वे बेवजह की आधारहीन टिप्पणियां हैं। यह गैरपेशेवराना है। जितने खराब तरीके से उन्होंने बोला है, आप किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री को इस तरीके से बोलते नहीं देखेंगे। तो यह उनकी समस्या है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। सनी ने कहा कि मैं यहां अच्छा काम करने आई हूं और मैं उसपर ही ध्यान केंद्रित करूंगी।बता दें, राखी सावंत ने सनी के खिलाफ टिप्पणियां करते हुए कहा था कि वह वहीं वापस चली जाएं, जहां से आई हैं। राखी ने ये भी कहा था कि वे जिस्म बेचकर फिल्में हासिल कर रही हैं। वहीं सेलिना ने सनी और उनके पति डेनियल वेबर पर आरोप लगाया था कि वह सेलिना से किराए पर लिए घर को खराब कर रहे हैं। सेलिना ने दोनों पर आरोप लगाया था कि जब उन्होंने अपना घर खाली करने को कहा तो वे उन्हें धमकाने पर उतर आए। पोर्न फिल्मों की स्टार सनी ने बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत 'जिस्म 2’ से की थी। इसके बाद वह 'रागिनी एमएमएस 2’ में आई थीं। इसके अलावा वह कई फिल्मों में विशेष तौर पर डाले गए गानों पर डांस भी कर चुकी हैं। अब ए-लिस्ट के अभिनेताओं के साथ काम कर रही सनी से जब उन्हें लोगों द्वारा स्वीकारे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, जहां तक स्वीकारे जाने की बात है तो मुझे मेरे प्रशंसक स्वीकार करते हैं। यह चैनल एमटीवी स्वीकार करता है। फिल्मों में होना महत्वपूर्ण है। जहां तक ए-लिस्ट के कलाकारों के साथ काम करने की बात है तो यह भविष्य में देखा जाएगा।
सनी लियोन 'स्पिल्ट्स विला’ के आठवें सत्र में एक बार फिर होस्ट बनी हैं। इस बार उनके साथ मशहूर होस्ट और अभिनेता रणविजय भी हैं। इस मौके पर रणविजय सिंह ने सनी लियोन की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि साथ काम करने के लिए वह एक बेमिसाल इंसान हैं। रणवजिय और सनी चार जुलाई से एमटीवी पर प्रसारित होने वाले सीजन आठ में एकसाथ शो की मेजबानी करते दिखेंगे। सनी की तारीफ करते हुए रणविजय ने कहा, वह बहुत ही शांत, मजाकिया और खुश रहने वाली इंसान हैं। अभी तक मैंने जितने भी लोगों के साथ काम किया है उनमें से वह सबसे बेहतरीन हैं। उनके साथ काम करना बेहद रोमांचक रहा। साथ ही रणविजय ने यह भी बताया कि सनी और अपनी पत्नी प्रियंका की दोस्ती से वह असुरक्षित भी महसूस करते थे। रणविजय ने बताया कि सनी और प्रियंका काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं, वह कई बार रात को खाने पर भी साथ जाते हैं । मैं सन्नी और प्रियंका की दोस्ती देखकर काफी असुरक्षित भी हो गया था। असुरक्षित क्यों हो गए थे ये उन्होंने साफ नहीं किया। वैसै बालीवुड में सनी लियोन की एकता कपूर व रंगिता प्रीतिश नंदी जैसी प्रोड्यसर्स के साथ नजदीकी को भी लेकर कुछ लोग बातें करते रहे हैं। इन तीनों के बीच टिवटर पर ट्वीट करते समय हदों को पार करते हुए भी लोगों ने देखा है।