Showing posts with label Sushma Swaraj adjournment motion. Show all posts
Showing posts with label Sushma Swaraj adjournment motion. Show all posts

Wednesday, 12 August 2015

सुषमा के खिलाफ कांग्रेस का कार्य स्थगन प्रस्ताव गिरा

अरुण जेटली ने दिया विपक्ष के आरोपों का करार जवाब
नई दिल्ली: ललित मोदी मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लोकसभा में लाया गया कार्य स्थगन प्रस्ताव आज ध्वनि मत से पराजित हो गया और सरकार ने उनके इस्तीफे की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। केंद्र सरकार ने ललित मोदी मुद्दे को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ लगाए गए आरोपों और साथ ही सुषमा के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है। 

सदन में इस मुद्दे पर कांग्रेस के कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत हुई तीखी बहस का जवाब देते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा, आरोप बेबुनियाद हैं सरकार कांग्रेस द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को खारिज करती है और सुषमाजी के इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता। कांग्रेस तथा कुछ अन्य दलों के वाकआउट के बीच जेटली ने कांग्रेस पर राई का पहाड़ बनाने और खोखले नारे लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह संप्रग सरकार नहीं बल्कि मौजूदा सरकार है जिसने आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को इंग्लैंड से भारत वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाने की पहल की है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए जेटली ने कहा, राहुल गांधी के साथ दिक्कत यह है कि वह बिना ज्ञान के विशेषज्ञ हैं। विदेश मंत्री की बेटी पर अदालत में ललित मोदी की पैरवी करने के आरोप पर वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी की पैरवी करने वाले वकीलों की सूची में वह नौंवे नंबर पर थीं। उन्होंने साथ ही चुटकी लेते हुए कहा, कुछ लोगों को बिना काम किए जीवन जीने की कला आती है। उन्होंने साथ ही कहा, यहां बहुत से ऐसे ईमानदार लोग हैं जिनके ब'चों को गुजारे के लिए काम करना पड़ता है।
बापू के तीन बंदरों वाली राहुल गांधी की टिप्पणी पर जेटली ने कहा, आपको तीन बंदरों की बात करके बहुत अ'छा लगता है लेकिन इस देश को बंदर न बनाएं। उन्होंने कहा, बिना किसी बात के आपने संसद को बाधित किया , आपने एक पूरा सत्र बर्बाद कर दिया और असली कारण यह है कि आपने एक विफल सरकार चलाई , आपने एक भ्रष्ट सरकार चलायी। राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि मोदी सरकार के साथ समस्या यह है कि वह न सच देखना चाहती है , न सच सुनना चाहती है और न सच बोलना चाहती है। लगभग चार घंटे चली चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए विदेश मंत्री सुषमा ने जबरदस्त पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बोफोर्स घोटाले के आरोपी ओत्तावियो क्वात्रोच्चि और भोपाल गैस कांड के अभियुक्त एंड्रसन को देश से भगाने में मदद की थी।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साथ ही दावा किया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया और किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी इस मामले में नहीं हुई। उन्होंने पुरजोर शब्दों में दावा किया कि उन्होंने या उनके परिवार ने इस मामले में एक पाई तक नहीं ली है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए सुषमा ने कहा कि राहुल दो दो महीनों के लिए छुट्टी पर जाते हैं। इस बार जब वह छुट्टी पर जाएं तो एकांत में किसी कोने में बैठकर अपने परिवार के इतिहास का अध्ययन करें।