Showing posts with label Tanisha Mukherji will participate in Khatron Ke Khiladi. Show all posts
Showing posts with label Tanisha Mukherji will participate in Khatron Ke Khiladi. Show all posts

Thursday, 29 October 2015

‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आएंगी तनिशा

मुंबईः तनिशा मुखर्जी जल्द ही छोटे पर्दे पर जोरदार वापसी करने वाली हैं। जानकारी मिली है कि इस साल वे कलर्स के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लेंगी। ये शो हर साल ‘बिग बास’ खत्म होने के बाद कलर्स पर आता है और इसमें कई सेलीब्रिटी हिस्सा लेते हैं। इसे अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन व रोहित शेट्टी जैसे नामचीन लोग होस्ट करते रहे हैं। बता दें तनिशा इससे पहले बिग बास के घर में भी जा चुकी हैं। ये तनिशा के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। फिलहाल तनिशा विदेश यात्रा पर हैं लेकिन उनके सूत्रों ने खबर की पुष्टि कर दी है। इस शो की शूटिंग भी विदेश में ही होती है।