Showing posts with label Uttarakhand.. Show all posts
Showing posts with label Uttarakhand.. Show all posts

Thursday, 26 October 2017

भावी आईएएस अफसरों से मोदी ने किया संवाद

मोदी ने मसूरी में प्रशासनिक अकादमी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया
देहरादूनः एक सप्ताह के अंदर अपने दूसरे उत्तराखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यहां पहुंचे और मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से अपराह्न यहां जौलीग्रांट हवाई अडडा पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री वहां से सीधे मसूरी के पोलो ग्राउंड हैलीपैड के लिये रवाना हो गये जहां से उन्हें सडक मार्ग से प्रशासनिक अकादमी पहुंचना था।             मोदी ने अपने दौरे की शुरूआत अकादमी में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की जिसके बाद उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया और प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। प्रधानमंत्री ने अकादमी में फैकल्टी सदस्यों से बातचीत करने के अलावा 92 वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद भी लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नालेज मैनेजमेंट पोर्टल का उद्घाटन भी किया।