Showing posts with label Virat Kohali most highly paid cricketer of BCCI. Show all posts
Showing posts with label Virat Kohali most highly paid cricketer of BCCI. Show all posts

Friday, 1 January 2016

विराट कोहली को मिला सबसे ज्यादा वेतन, तय था 12.5 करोड़ मिला 15 करोड़

बीसीसीआई ने जारी की सारी खिलाड़ियों की वेतन सूची 

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली उन कुछेक क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में अपने तय वेतन से अधिक वेतन मिला। बीसीसीआई ने आईपीएल में रिटेन किये गये खिलाडिय़ों के वेतन की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है। बीसीसीआई ने लोढ़ा समिति की चार जनवरी को आने वाली सुधार रिपोर्ट से पहले जो जो सूची दी है उसके अनुसार रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने कोहली को 15 करोड़ रूपये का वास्तविक वेतन दिया जबकि उनका तय वेतन 12 . 50 करोड़ रूपये था।
भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें हाल में पुणे ने खरीदा, को हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए उतना ही वेतन ( 12 . 50 करोड़ रूपये ) मिला जितनी धनराशि में उन्हें टीम में रखा गया था। बीसीसीआई ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये यह सूची अपनी वेबसाइट पर डाली है। इसके अनुसार भारतीय खिलाडिय़ों में हरभजन सिंह ( 5 . 50 करोड़ रूपये के बजाय आठ करोड़ रूपये ) और अंबाती रायुडु ( चार करोड़ रूपये के बजाय छह करोड़ रूपये) भी फायदे में रहे। विदेशी खिलाडिय़ों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ( 7 . 50 करोड़ रूपये के बजाय 8 . 40 करोड़ रूपये ) और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस (चार करोड़ के बजाय चार करोड़ 75 लाख रूपये ) को फायदा हुआ।
धोनी की तरह हालांकि दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डिविलियर्स ( 95,000,000), शिखर धवन ( 125,000,000), आर अश्विन ( 75,000,000) और वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ( 40,000,000 ) के भी वास्तविक वेतन में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा कई ऐसे क्रिकेटर भी हैं जिनके वास्तविक वेतन में कमी आयी। किंग्स इलेवन पंजाब के डेविड मिलर ( 12 . 50 करोड़ रूपये के बजाय पांच करोड़ रूपये) और मनन वोहरा (चार करोड़ के बजाय 3 . 5 करोड़ रूपये) , कोलकाता नाइटराइडर्स के गौतम गंभीर (12 . 50 करोड़ रूपये के बजाय दस करोड़ रूपये ) और सुनील नारायण (9.5 करोड़ रूपये के बजाय आठ करोड़ रूपये ) का वेतन रिटेन करते समय जितना तय किया गया था उन्हें उससे कम वास्तविक वेतन मिला।