Showing posts with label Yuvraj Singh. Show all posts
Showing posts with label Yuvraj Singh. Show all posts

Thursday, 10 May 2018

एक और हिरोइन ने की क्रिकेटर से शादी

नई दिल्लीः लीजिए क्रिकेट और फिल्मों का एक और रिश्ता जुड़ गया। नेहा धूपिया ने एक क्रिकेटर से शादी कर ली है। आप सोच रहे होंगे कि युवराज सिंह की तो शादी हो चुकी है हेजल कीच के साथ। जी नहीं, नेहा ने आज शादी की है अंगद बेदी से। अंगद अंडर 16 तक क्रिकेट खेले हैं और अपने जमाने के मशहूर स्पिनर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अगर आपने पिंक फिल्म देखी होगी तो अंगद को उसमें देखा होगा। अंगद अब फिल्में कर रहे हैं और कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बताया जाता है कि युवराज सिंह व दिल्ली के कुछ और क्रिकेटर्स के जरिये अंगद व नेहा एक दूसरे से मिले और फिर कोर्ट शिप के बाद शादी का फैसला किया। दोनों ने आज सोशल मीडिया के जरिये शादी की तस्वीरें भी शेयर की। नेहा ने लिखा- आज मैंने अपने जीवन का सबसे अहम फैसला लिया और अपने मनपंसद व्यक्ति से शादी कर ली।