Showing posts with label after a murder in Meerut road show of Amit Shah cancelled. Show all posts
Showing posts with label after a murder in Meerut road show of Amit Shah cancelled. Show all posts

Friday, 3 February 2017

मेरठ हत्या, विरोध में अमित शाह ने पदयात्रा स्थगित की

मेरठः  कारोबारी की हत्या के विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को शहर में प्रस्तावित अपनी पदयात्रा रद कर दी। मेरठ पहुंचे अमित शाह ने कहा कि जिस इलाके में घर के सामने ही एक नौजवान कारोबारी की हत्या कर दी गई हो, उस इलाके में चुनावी संपर्क का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने मृतक कारोबारी अभिषेक के घर पर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

ब्रह्मपुरी तिराहे पर करीब 12 बजे पहुंचे अमित शाह ने अपने 15 मिनट के संबोधन में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने अभिषेक की हत्या के हवाले से पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि प्रदेश में हर रोज़ 24 बलात्कार और 21 बलात्कार के प्रयास होते है। बलात्कार की घटनाओं में 161 प्रतिशत वृद्धि हुई है। हर दिन 13 मर्डर होते है। इनमें से 70 प्रतिशत घटनाएं सपा के मंत्रियों के इलाके में होती है। दो लाख 78 हज़ार आपराधिक घटनाएं यूपी में हुई। सपा के कार्यकाल में 500 दंगे हुए। उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि आज प्रस्तावित अपनी संयुक्त प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव और राहुल गांधी सूबे की कानून-व्यवस्था पर भी कुछ बोलें। उन्होंने कहा कि गठबंधन करने वाली कांग्रेस और सपा ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। एक ने देश तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा है।
अमित शाह ने कहा कि यूपी चुनाव की शुरुआत पश्चिमी यूपी से शुरू होने जा रही है। इसी से साफ है कि इसका क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकारों की अनेदेखी के कारण उत्तर प्रदेश विकास में काफी पिछड़ गया है। भाजपा चाहती है कि प्रदेश विकास के रास्ते पर चले। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, पश्चिम उत्तर प्रदेश के पलायन और असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। दोनों शहजादे यूपी की जनता के आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं। उन्होंने पार्टी का संकल्प पत्र भी दोहराया। कहा कि आने वाले दिनों में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन मिलेगा। गन्ना किसानों का बकाया बहुत बड़ी समस्या है।
अमित शाह को शुक्रवार को दिल्ली चुंगी से शारदा रोड होते हुए घंटाघर तक पदयात्रा करनी थी। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन गुरुवार को ब्रह्मपुरी में गुटखा कारोबारी के बेटे अभिषेक की लूट के विरोध में हत्या और अन्य चार को गोली मारने की घटना ने पूरा माहौल बदल दिया। सुरक्षा की दृष्टि से आज सवेरे प्रशासन ने पदयात्रा का रूट भी बदल दिया गया। इस बीच पार्टी नेताओं ने पदयात्रा के स्थान पर खुली जीप से संपर्क यात्रा की तैयारी कर ली थी। दिल्ली चुंगी, घंटाघर पर बड़ी संख्या में पार्टी अध्यक्ष के स्वागत के लिए जुटे थे लेकिन अमित शाह ने कार्यक्रम निरस्त कर दिया।