Showing posts with label cricket coach Vikas sharma died in road accident. Show all posts
Showing posts with label cricket coach Vikas sharma died in road accident. Show all posts

Saturday, 29 April 2017

क्रिकेट कोच विकास शर्मा की हादसे में दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगरः स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट कोच के पद पर तैनात विकास शर्मा (40) की छपार के पास एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन मंजू (30) व ममेरे भाई संजय (31) की भी मौत हुई है। उनकी पत्नी स्वाति शर्मा (38) दिल्ली में अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही हैं।

विकास शर्मा अपने परिवार के साथ निजी स्विफ्ट कार से देहरादून से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। छपार के पास हाईवे पर यह हादसा हुआ। कार हादसे का शिकार कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया। विकास कार चला रहे थे और बगल की सीट पर उनका 8 साल का बेटा बैठा था। हादसे में बेटे को खरोंच भी नहीं आई लेकिन पीछे बैठे तीनों परिजनों को भयंकर चोटें आईं। विकास उनकी बहन व भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी ने उन्हें नोटिस किया और सबको अस्पताल में पहुंचाया। विकास के परिचितों व स्टेडियम में खेलने वाले युवाओं को पता चला तो सभी अस्पताल पहुंच गए।
स्वाति जो एमजी पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर टीचर हैं को गंभीर हालत में एम्स के लिए दिल्ली रैफर कर दिया गया। स्वाति अभी जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही हैं। इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। विकास बहुत ही हंसमुख व सहयोगी नेचर के थे। पिछले दस साल से वे यहां कोच के रूप में तैनात हैं। उनके शुभचिंतकों ने बेटे के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई है। बेटा एमजी पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। प्रतीत होता है कि गाड़ी में पीछे से किसी भारी वाहन ने टक्कर मारी।