Showing posts with label jwala gutta shows anger against sports gear advertising. Show all posts
Showing posts with label jwala gutta shows anger against sports gear advertising. Show all posts

Thursday, 1 December 2016

ग्लैमरस बैडमिंटन स्टार ज्वाला ने फिर दिखाए तेवर

फिल्मी सितारों से खेल सामग्री का प्रचार कराने पर उठाए सवाल

हैदराबादः भारतीय बैडमिंटन की सबसे ग्लैमरस खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने खेलों की सामग्री के प्रचार में खिलाड़ियों की लगातार की जा रही उपेक्षा पर नाराजगी जताई है। गुट्टा ने एक के बाद एक ट्वीट कर अपना गुस्सा जताया है। गुट्टा का कहना है कि जब हमारे देश में हर खेल के अनके स्टार व वर्तमान में सक्रिय खिलाड़ी मौजूद हैं तो क्यों फिल्म स्टार्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया जा रहा है।


कामनेवल्थ गेम्स की पदक विजेता गुट्टा ने हाल ही में अपनी डबल्स पार्टनर अश्विनी पोनप्पा के साथ जोड़ी तोड़कर मिक्सड डबल्स खेलने का फैसला किया है। उनके पार्टनर मेरठी मनु अत्री होंगे। गुट्टा ने अपने ट्वीट्स में कहा है कि जमाना बदल रहा है। खिलाड़ी भी लोगों के बीच उतने ही चहेते हैं जितने फिल्म स्टार। उन्होंने कहा कि न जाने क्यों खेलों का सामान बनाने वाली कंपनियों की सोच नहीं बदल रही है। जबकि सभी कंपनियों के सीईओ भारतीय ही हैं लेकिन फिर भी उनका माइंड सेट नहीं बदलता है। ज्वाला ने कहा कि ये उनके निजी विचार हैं और उनका मानना है कि बदलाव के लिए एक क्रांति की जरूरत होती है। देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है और उन्हें आशा है कि इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे।
नाइकी के एड में दीपिका पादुकोण