Showing posts with label meerapur seat is easy affair for Avtar Bhadana. Show all posts
Showing posts with label meerapur seat is easy affair for Avtar Bhadana. Show all posts

Wednesday, 18 January 2017

अवतार भड़ाना के लिए हलुवा है मीरापुर सीट

परिवार के साथ अवतार भड़ाना। 
मुजफ्फरनगरः मीरापुर से अवतार सिंह भड़ाना को टिकट दे दिए जाने से भाजपा में कोहराम मच गया है। दो बार से चुनाव लड़ रहे वीरपाल निर्वाल व अन्य नेताओं ने हाईकमान को विरोध दर्ज कराया है। खतौली में विक्रम सैनी को टिकट दिए जाने का विरोध भी शुरू हो गया है। भड़ाना को हेलीकाप्टर प्रत्याशी कहा जा रहा है। वे मेरठ से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे हैं। इसके बाद वे अपने गृह जिले फरीदाबाद से भी दो बार कांग्रेस सांसद रहे हैं। 2014 में वे भाजपा में चले गए थे। उनके भाई करतार भड़ाना खतौली से रालोद के विधायक हैं और इस बार बागपत से लड़ने जा रहे हैं।

भड़ाना बंधु अपने मनी गेम के लिए जाने जाते हैं। हरियाणा से ही अपनी टीम लेकर आते हैं और गांव-गांव जाकर पैसा पानी की तरह बहाते हैं। मेरठ में उन्होंने पैसा पानी की तरह बहाया था। अब मीरापुर में भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। उनके सामने सपा से शाहनवाज राणा व बसपा से नवाजिश आलम हैं। दोनों ही राजनीतिक घरानों से हैं। मुस्लिम प्रत्याशी दो होने के कारण भड़ाना का काम आसान हो जाएगा। गुर्जर बहुल इलाके में अवतार के लिए चुनाव जीतना कठिन नहीं होगा। जिले में इस सीट पर भाजपा अभी से अपनी जीत तय मान रही है।

अवतार भड़ाना के साथ उनकी 400 लोगों की टीम तो यहां पहुंचने ही वाली है साथ ही माना जा रहा है कि उनके परिवार के सदस्य भी प्रचार में आएंगे। फरीदाबाद में उनकी पत्नी, बेटा व बेटी भी प्रचार करते रहे हैं। इस बार भी उनके आने की उम्मीद है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा की सरकार बनी तो भड़ाना को मंत्री भी बनाया ज सकता है। बहरहाल चुनाव आयोग को उन पर कड़ी नजर रखनी होगी। खरीद फरोख्त जमकर होगी।