Showing posts with label model on whom whole pakistan feeling ashamed. Show all posts
Showing posts with label model on whom whole pakistan feeling ashamed. Show all posts

Saturday, 16 July 2016

'शर्मिंदा' करने वाली कंदील की हत्या पर खुश हो रहा है पाकिस्तान

मुल्तान (पाकिस्तान): आखिर वही हुआ जिसकी आशंका थी। पाकिस्तान की चर्चित मॉडल कंदील बलोच की मुल्तान में हत्या कर दी गई है। कत्ल का आरोप उनके भाई पर लगा है और इसे आनर किलिंग का मामला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह ईद के मौके पर अपने घर गई हुई थीं। सबसे दुख की बात ये है कि पाकिस्तान में कंदील की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर इस हत्या को सही बताने वालों की बाढ़ सी आ गई है। बहुत से लोग ट्वीट कर रहे हैं कि कंदील अपनी हरकतों को वजह से पाकिस्तान को शर्मिंदा कर रही थी। ठीक हुआ उसे मार दिया गया। 
कंदील का शव साफ बता रहा है कि उसकी हत्या से पहले पिटाई की गई। 
कंदील पाकिस्तान का एक चर्चित नाम थीं जो सोशल मीडिया पर अक्सर विवादों में घिरी रहती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक उनके भाई ने उन्हें धमकी दी थी कि वह इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें न पोस्ट करें। पिछले हफ्ते ही उनका वीडियो 'बैन' वायरल हो गया था। इस वीडियो में वे आर्यन खान नामक पंजाबी गायक के साथ बड़ी ही मादक हरकतें करती नजर आ रही थी। उन्हें पाकिस्तान की पूनम पांडे भी कहा जाने लगा था। कंदील ने रूढ़िवादी देश पाकिस्तान में विवाद खड़ा कर दिया था। कंदील को उसके भाई ने पीटने के बाद गला दबाकर मार डाला। 

यही नहीं हाल ही में कंदील ने पाकिस्तान के एक नामी मौलवी मुफ्ती अब्दुल क़वी के साथ एक सेल्फी भी खिंचवाई थी जिसके बाद सरकारी समिति से क़वी को निलंबित कर दिया गया था। यही नहीं धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने भी मौलवी और कंदील की इस तस्वीर की निंदा की थी। तीन हफ्ते पहले बलोच ने पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री और इस्लामाबाद के वरिष्ठ एसपी को ख़त लिखकर सुरक्षा मुहैया करवाने की गुज़ारिश की थी। बलोच ने कहा था कि उनकी जान खतरे में है और उन्हें फोन कॉल के ज़रिए धमकियां मिलती रहती हैं।

इसी साल टी-20 वर्ल्डकप के दौरान अपने बयानों से बलोच काफी सुर्खियों में रही थीं। खबरें यह भी थीं कि वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 10वें सीजन में नजर आ सकती हैं। इसी साल 19 मार्च को खेले गए टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एक मैच में विराट कोहली की शानदार बैटिंग की बदौलत टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। उसके बाद ही बलोच ने विराट के लिए ट्वीट किया था 'विराट बेबी अनुष्का शर्मा ही क्यों?' फीलिंग इन लव।' कंदील अक्सर पाकिस्तानी क्रिकेटरों के बारे में ट्वीट करती रहती थी। उसका कहना था कि कई क्रिकेटरों ने उसे न्यूड होने व हमबिस्तर होने तक की आफर दी थी। 

कुछ ट्वीट, जिनमें कंदील की मौत पर खुशी जता रहे हैं पाकिस्तानी।